फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Varanasi Murder: पहली पत्नी नहीं थी नीतू... किरायेदार को बनाया जीवनसंगिनी, राजेंद्र के संबंधों को लेकर खुलासा

Wed, 06 Nov 2024 11:24 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 06 Nov 2024 11:24 AM IST
सार

UP Crime News Today: मृत राजेंद्र पर अपने पिता, छोटे भाई और उसकी पत्नी के साथ ही एक चौकीदार की हत्या का आरोप था। वारदात के बाद घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

विज्ञापन
Varanasi Murder Case New revelation regarding Rajendra s relationship with his wife Neetu was not first wife
वाराणसी हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी में दिल दहला देने वाले हत्याकांड में एक के बाद एक चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। अब राजेंद्र के पड़ोसियों ने बताया कि संपत्ति के लालच में राजेंद्र ने 28 साल पहले वर्ष 1996 में अपने छोटे भाई कृष्णा और उसकी पत्नी मंजू की हत्या भाड़े के शूटरों से कराई थी। जेल से बाहर आने के बाद वर्ष 1999 में उसने भदैनी में अपने किरायेदार एक ब्राह्मण परिवार की नीतू से प्रेम विवाह किया था। नीतू से प्रेम विवाह के बाद ही परिजन ने उससे नाता तोड़ लिया था। 

Varanasi Murder Case New revelation regarding Rajendra s relationship with his wife Neetu was not first wife
राजेंद्र - फोटो : अमर उजाला

राजेंद्र गुप्ता का पांच मंजिल का है मकान
भदैनी पावर हाउस के सामने की गली में राजेंद्र गुप्ता (56) का पांच मंजिला (भूतल और चार मंजिला) मकान है। मकान के अगले हिस्से में प्रथम, द्वितीय और तृतीय तल पर राजेंद्र का एक-एक फ्लैट है। जबकि, अन्य फ्लैट और उससे सटे टिनशेड में 40 किरायेदार रहते हैं। राजेंद्र के साथ घर में मां शारदा देवी के अलावा उसकी दूसरी पत्नी नीतू (45), बेटे नवेंद्र (24) व सुबेंद्र (15) और बेटी गौरांगी (17) रहते थे। 

Varanasi Murder Case New revelation regarding Rajendra s relationship with his wife Neetu was not first wife
वाराणसी हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

रीता देवी ने शवों को देखा, अलग-अलग तल पर मिले शव
मंगलवार की सुबह 11 बजे घर की सफाई करने के लिए रीता देवी प्रथम तल स्थित फ्लैट पर पहुंची। दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई। इस बीच रीता ने धक्का दिया तो दरवाजा खुल गया। अंदर जाने पर रीता ने देखा कि नीतू फर्श पर खून से लथपथ निढाल पड़ी थी। वह भाग कर दूसरे तल पर स्थित फ्लैट में गई तो वहां एक कमरे में नवेंद्र फर्श पर खून से लथपथ पड़ा था और गौरांगी एक कोने में मृत पड़ी थी। वहीं, सुबेंद्र का शव बाथरूम में मिला। सूचना पाकर पुलिस पहुंची तो राजेंद्र घर पर नहीं था। राजेंद्र के मोबाइल नंबर को पुलिस ने सर्विलांस की मदद से ट्रैक करना शुरू किया तो उसकी लोकेशन मीरापुर रामपुर गांव में मिली। पुलिस वहां पहुंची तो निर्माणाधीन मकान के एक कमरे में मच्छरदानी लगे बिस्तर पर राजेंद्र निढाल पड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Varanasi Murder Case New revelation regarding Rajendra s relationship with his wife Neetu was not first wife
वाराणसी हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

आला अफसर पहुंचे, डॉग स्क्वॉड और फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए
सूचना मिलने के बाद पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल, डीएम एस राजलिंगम, ज्वाइंट सीपी डॉ के एजिलरसन, एडिशनल सीपी डॉ एस चनप्पा और डीसीपी काशी जोन गौरव बंसवाल भी मौके पर पहुंचे। डॉग स्क्वॉड और फोरेंसिक टीम की मदद से छानबीन की गई। घटनास्थल से खून, बाल सहित तमाम साक्ष्यों के नमूने जुटाए गए। फिंगर प्रिंट सहित अन्य साक्ष्यों की बारीकी से जांच की गई।

विज्ञापन
Varanasi Murder Case New revelation regarding Rajendra s relationship with his wife Neetu was not first wife
वाराणसी हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

राजेंद्र ने की थी दो शादी
पुलिस के अनुसार, राजेंद्र ने दो शादी की थी। हाल के दिनों में एक अन्य महिला से भी उसकी करीबी बढ़ी थी। राजेंद्र की पहली पत्नी अपने बेटे के साथ कई साल से पश्चिम बंगाल के आसनसोल रहती है। इन्हीं सभी बिंदुओं को वारदात की वजह मान कर सीसी कैमरों की फुटेज, सर्विलांस और मुखबिरों की मदद से पुलिस की 10 टीमें जांच कर रही हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed