वाराणसी के भदैनी निवासी राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, उसकी पत्नी नीतू और तीन बच्चों नमनेंद्र, सुबेंद्र व गौरांगी की हत्या के मामले में एक और बड़ा खुलासा हुआ है। राजेंद्र की मां शारदा देवी ने बताया कि उनका बड़ा बेटा राजेंद्र उनके बड़े पोते विक्की की अकसर पिटाई कर देता था। विक्की के प्रति राजेंद्र का व्यवहार कभी सामान्य नहीं रहता था। कभी-कभी वह विक्की को जान से मारने की धमकी भी देता था। उसने विक्की को अपने साथ 25 हजार रुपये प्रतिमाह पर काम करने के लिए भी कहा था। मगर, विक्की ने मना कर दिया था। दीपावली के बाद भाई दूज के दिन विक्की ने राजेंद्र की बेटी गौरांगी से टीका लगवाया था और उसे शगुन के पैसे भी दिए थे।
2 of 12
विशाल उर्फ विक्की का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
अक्सर राजेंद्र से विवाद करता था विक्की
इससे पहले, बुधवार को मृत राजेंद्र की मां बुजुर्ग शारदा देवी ने पुलिस को बताया कि उसके मृत छोटे बेटे कृष्णा का बड़ा बेटा विक्की अक्सर राजेंद्र से विवाद करता था। वह कहता था कि उसे उसका हिस्सा सही ढंग से नहीं मिला तो वह पूरे परिवार को मार डालेगा। विक्की दीपावली के दिन ही राजेंद्र की हत्या करने की बात कह रहा था।
3 of 12
Varanasi Mass murder
- फोटो : अमर उजाला
राजेंद्र ने 28 साल पहले अपने छोटे भाई और उसकी पत्नी की करवाई थी हत्या
उधर, राजेंद्र के पड़ोसियों ने बताया कि संपत्ति के लालच में राजेंद्र ने 28 साल पहले वर्ष 1996 में अपने छोटे भाई कृष्णा और उसकी पत्नी मंजू की हत्या भाड़े के शूटरों से कराई थी। वर्ष 1997 में राजेंद्र पर उसके पिता लक्ष्मी नारायण गुप्ता और उनके एक चौकीदार की हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज हुआ था। हालांकि, राजेंद्र की मां शारदा देवी ही मामले में वादी थी। इस कारण मां को अपने पक्ष में करके वह जेल से बाहर आ गया था। वहीं, कृष्णा और मंजू की हत्या का मामला रफा-दफा हो गया।
4 of 12
Varanasi Mass murder
- फोटो : अमर उजाला
किरायेदार नीतू से किया था प्रेम विवाह
जेल से बाहर आने के बाद वर्ष 1999 में उसने भदैनी में अपने किरायेदार एक ब्राह्मण परिवार की नीतू से प्रेम विवाह किया था। नीतू से प्रेम विवाह के बाद ही परिजन ने उससे नाता तोड़ लिया था। राजेंद्र गुप्ता के बाबा पन्ना साव अपने दौर के संपन्न लोगों में शुमार थे। भदैनी इलाके के लोगों ने बताया कि पन्ना साव किराये पर 150 रिक्शा चलवा कर बड़े पैमाने पर चल-अचल संपत्ति के मालिक बन गए।
5 of 12
Varanasi Mass murder
- फोटो : अमर उजाला
मृत कृष्णा के दो बेटे विक्की और प्रशांत उर्फ जुगनू और बेटी डॉली है। जुगनू दिल्ली में रह कर काम करता है। विक्की खुद के बारे में कभी बताता था कि वह बंगलूरू में रह कर काम करता है। कभी कहता था कि तमिलनाडु में रहता है तो कभी अहमदाबाद या फिर मुंबई में रहकर काम करने की बात कहता था।