{"_id":"672c2fa10d7a79f582031927","slug":"varanasi-mass-murder-case-new-twist-missing-nephew-suspected-in-murder-of-five-members-of-a-family-2024-11-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वाराणसी हत्याकांड में नया मोड़: पांच कत्ल के बाद ये शख्स लापता... राजेंद्र की मां के खुलासे से उलझी पूरी कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी हत्याकांड में नया मोड़: पांच कत्ल के बाद ये शख्स लापता... राजेंद्र की मां के खुलासे से उलझी पूरी कहानी
Thu, 07 Nov 2024 11:38 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 07 Nov 2024 11:38 AM IST
सार
वाराणसी के भदैनी में हुए सामूहिक हत्याकांड में नया मोड़ आ गया है। एक परिवार के पांच लोगों की हत्या में एक और शख्स लापता है। मृत राजेंद्र की मां ने पुलिस को कई चौंकाने वाली जानकारी दी है। जानें राजेंद्र की मां ने पुलिस को क्या बताया?
विज्ञापन
Varanasi Mass murder
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के भदैनी में हुई पांच लोगों की हत्या के मामले में नया मोड़ आ गया है। भदैनी निवासी राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, उसकी पत्नी नीतू और तीन बच्चों नमनेंद्र, सुबेंद्र व गौरांगी की हत्या के बाद परिवार का बड़ा भतीजा विशाल उर्फ विक्की लापता है। उसके सभी मोबाइल फोन बंद हैं। वह किसी के संपर्क में भी नहीं है। ऐसे में पुलिस का शक विक्की पर गहरा गया है। उसकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि विक्की के पकड़े जाते ही एक ही परिवार के पांच सदस्यों की हत्या की गुत्थी सुलझ जाएगी।
Varanasi Mass murder
- फोटो : अमर उजाला
अक्सर राजेंद्र से विवाद करता था विक्की
वहीं, मृत राजेंद्र की मां बुजुर्ग शारदा देवी ने पुलिस को बुधवार को बताया कि उसके मृत छोटे बेटे कृष्णा का बड़ा बेटा विक्की अक्सर राजेंद्र से विवाद करता था। वह कहता था कि उसे उसका हिस्सा सही ढंग से नहीं मिला तो वह पूरे परिवार को मार डालेगा।
विक्की दीपावली के दिन ही राजेंद्र की हत्या करने की बात कह रहा था। उधर, विक्की की तलाश में पुलिस की पांच टीमें दिल्ली, अहमदाबाद, मुंबई, बंगलूरू और तमिलनाडु रवाना की गई हैं। एहतियातन राजेंद्र के भदैनी और मीरापुर रामपुर स्थित मकान पर पुलिस तैनात की गई है।

राजेंद्र पर था इनकी हत्या का आरोप
भदैनी निवासी राजेंद्र प्रसाद गुप्ता पर उसके छोटे भाई कृष्णा व उसकी पत्नी मंजू के साथ ही अपने पिता लक्ष्मी नारायण और चौकीदार की हत्या का आरोप था। मृत कृष्णा के दो बेटे विक्की और प्रशांत उर्फ जुगनू और बेटी डॉली है।
जुगनू दिल्ली में रह कर काम करता है। विक्की खुद के बारे में कभी बताता था कि वह बंगलूरू में रह कर काम करता है। कभी कहता था कि तमिलनाडु में रहता है तो कभी अहमदाबाद या फिर मुंबई में रहकर काम करने की बात कहता था।

पुलिस इस शख्स को बता रही हत्याकांड की मास्टरमाइंड
राजेंद्र सहित उसके परिवार के पांच सदस्यों की हत्या के बाद जुगनू सहित परिवार और रिश्तेदारी के अन्य सदस्य आ गए, लेकिन विक्की का कहीं कोई पता नहीं लगा। कॉल करने के बाद भी उसने अपने सारे मोबाइल फोन बंद कर लिए।
इससे पुलिस का शक गहरा गया है। पुलिस वारदात का मास्टरमाइंड विक्की को ही बता रही है। कह रही है कि विक्की ने ही शूटरों की मदद से राजेंद्र के परिवार को ठिकाने लगाया है। उसकी राजेंद्र से व्यक्तिगत दुश्मनी भी थी।

वाराणसी हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
वीडियो कैमरे के सामने मां ने दी पुलिस को जानकारी
राजेंद्र की मां शारदा देवी ने बुधवार को पुलिस को वीडियो कैमरे के सामने बताया कि दीपावली से पहले विक्की उनसे मिलने आया था। विक्की कहता था कि उसे और उसके भाई जुगनू को बड़े पापा ने जायदाद से बेदखल कर भिखारी की औलाद कहा था। दीपावली पर बड़े पापा और उसके परिवार को खत्म कर देंगे। शारदा देवी ने कहा कि उन्होंने विक्की को समझाया था कि अब उनका एक ही बेटा बचा है, उसे छोड़ दो और अच्छे से रहो। मगर, वह उनकी बात मानने को तैयार नहीं था। हालांकि, उसने बीते तीन नवंबर को वापस काम पर जाने की बात भी कही थी।