{"_id":"60f805638ebc3e6d17335514","slug":"varanasi-lady-doctor-murder-devar-killed-bhabhi-in-property-dispute-case","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वाराणसी महिला चिकित्सक हत्याकांड: नहीं कांपे भाभी की जान लेते हुए देवर के हाथ, पढ़िए पूरी खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी महिला चिकित्सक हत्याकांड: नहीं कांपे भाभी की जान लेते हुए देवर के हाथ, पढ़िए पूरी खबर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 21 Jul 2021 05:01 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
अस्पताल परिसर में महिला चिकित्सक की हत्या।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
वाराणसी में बुधवार को महिला चिकित्सक की हत्या से हड़कंप मच गया है। महिला डॉक्टर की हत्या उसके देवर की है। हत्यारोपी जान लेने के बाद खुद थाने पहुंच गया था और पुलिस को इसके बारे में जानकारी दी थी। जानकारी होते ही डीसीपी वरुणा जोन विक्रांत वीर, एसीपी नीतीश प्रताप सिंह चेतगंज और सिगरा थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ सिगरा थाना क्षेत्र के महमूरगंज इलाके में स्थित संतरघुवर नगर कॉलोनी में घटनास्थल पर पहुंच गए। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, पुलिस ने आरोपी देवर को हिरासत में ले लिया है। महिला चिकित्सक की हत्या में इस्तेमाल हथौड़े को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।
पुलिस अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज की भी जांच कर रही है, जिसमें घटना कैद हुई है। पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने बताया कि वारदात में नौकर रौशन चौधरी भी शामिल है। जिसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। देखें अगली स्लाइड्स...।
2 of 5
महिला चिकित्सक के पति और बेटियां।
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार, सिगरा थाना क्षेत्र की संतरघुवर नगर कॉलोनी में डॉ. सपना गुप्ता दत्ता, दत्ता डाइगोनोस्टिक सेंटर चलाती हैं। पेशे से उनके पति भी डॉक्टर हैं, उनकी दो बेटिया हैं। बताया जाता है कि ससुर डॉ. रजनीकांत की बड़ी रकम विद्यापीठ रोड स्थित एक बैंक में जमा है। इसे लेकर देवर और भाभी के बीच में पिछले कई दिनों से विवाद चला आ रहा था।
3 of 5
आरोपी देवर और मृतका भाभी।
- फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को भी देवर और भाभी के बीच में मारपीट की घटना हुई थी। उस मामले में देवर ने सिगरा थाने में तहरीर भी दी थी। बाद में भाभी सपना गुप्ता दत्ता ने भी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। बुधवार की दोपहर देवर अनिल ने भाभी की हत्या कर दी। घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस और बहता खून।
- फोटो : अमर उजाला
खुद थाने पहुंचा देवर
भाभी की हत्या करने के बाद आरोपी देवर खुद सिगरा थाने पहुंच गया। उसने अपना जुर्म कबूल कर घटना के बारे में पुलिस को बताया। आरोपी ने कहा कि वह विश्वनाथ गली में रहता है और हर दिन महमूरगंज की संतरघुवर नगर कॉलोनी में अपने माता-पिता से मिलने जाता था।
विज्ञापन
5 of 5
अनिल ने पुलिस को बताया कि बुधवार को जब वह अपने माता-पिता से मिलने गया तो उसकी भाभी डॉक्टर सपना दत्ता ने उसे नपुंसक कहा। साथ ही उसके बड़े भैया को भी ऐसा ही कहा। जिससे उसने अपना आपा खो दिया। अनिल ने चिकित्सकीय कार्य में प्रयोग किए जाने वाले हथौड़े और कैंची से सिर पर प्रहार कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने साथ ही कहा है कि पूरा मामला प्रॉपर्टी विवाद को लेकर हुआ है, जो कई दिनों से चल रहा था। बात इतनी बढ़ गई थी कि भाभी की हत्या कर दी। पुलिस आगे की जांच कर रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।