फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वाराणसी: गोदौलिया पार्किंग में लिफ्ट से रखी जा रही गाड़ियां, जानें कितनी हो रही आय, पीएम मोदी ने किया था लोकार्पण

Tue, 20 Jul 2021 12:04 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 20 Jul 2021 12:04 PM IST
विज्ञापन
Vehicle reaching on parking floor by lift godowlia inaugurated by PM Modi in varanasi
गोदौलिया मल्टीलेवल पार्किंग - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी की गोदौलिया मल्टीलेवल पार्किंग शुरू होने के बाद प्रतिदिन 75 से 100 गाड़ियां आ रही हैं। चार्ज होने के कारण कई लोग यहां गाड़ी रखने से कतरा रहे हैं। यहां पर गाड़ियां लिफ्ट के जरिए प्रथम से चतुर्थ तल तक ले जाई जा रही हैं। इसके बाद आने और जाने का समय टोकन पर दर्ज किया जा रहा है। प्रति गाड़ी तीन घंटे के लिए 20 रुपये दर निर्धारित की गई है। तीन घंटे बाद प्रति घंटे 10 रुपये चार्ज रखा गया है। इसके अलावा टोकन खो जाने पर वेरीफिकेशन के साथ 20 रुपये अतिरिक्त देना है।



आमतौर पर लोग तीन घंटे में ही अपनी गाड़ियों को वापस ले जा रहे हैं। शुरुआत दौर में अभी 1500 से दो हजार रुपये आय हो रही है। स्मार्ट सिटी के अधिकारियों ने बताया कि धीरे-धीरे इसकी आय बढ़ेगी। शुरुआती दौर में कई लोगों को इसकी जानकारी नहीं है। देखें अगली स्लाइड्स...।

Vehicle reaching on parking floor by lift godowlia inaugurated by PM Modi in varanasi
लिफ्ट से वाहन जाते हुए। - फोटो : अमर उजाला

जागरूकता के लिए अभियान चलाया जाएगा। उधर, दशाश्वमेध व्यापार मंडल के महामंत्री सुरेश तुलस्यान ने कहा कि जिला प्रशासन से मांग करते हैं कि व्यापारियों की गाड़ियों को निशुल्क या माहवार चार्ज पर रखा जाए। यहां पर पहले 10 शौचालय थे। अब यहां पर दो शौचालय बने हैं। इससे यहां आने वालों को दिक्कत होगी।

Vehicle reaching on parking floor by lift godowlia inaugurated by PM Modi in varanasi
गोदौलिया मल्टीलेवल पार्किंग - फोटो : अमर उजाला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गोदौलिया की मल्टीलेवल पार्किंग का लोकार्पण 15 जुलाई को किया था। शुक्रवार से यहां वाहनों की पार्किंग शुरू हो गई। इस पार्किंग से शहरी क्षेत्र में यातायात की समास्या का निदान करने में सफलता मिल रही है। सड़क पर वाहनों को रखने की समस्या से भी लोगों को निजात मिल गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Vehicle reaching on parking floor by lift godowlia inaugurated by PM Modi in varanasi
गोदौलिया की मल्टी लेवल पार्किंग - फोटो : अमर उजाला

इससे शहर के सबसे व्यस्त क्षेत्र गोदौलिया, दशाश्वमेध समेत आसपास का इलाका जाम से मुक्त हो रहा है। गोदौलिया बाजार, काशी के धार्मिक स्थलों तक जाने के मुख्य मार्गों में से एक है। इस इलाके में यातायात का भार ज्यादा होता है।

विज्ञापन
Vehicle reaching on parking floor by lift godowlia inaugurated by PM Modi in varanasi
गोदौलिया चौराह। - फोटो : अमर उजाला

इस क्षेत्र में पार्किंग स्थल नहीं होने से लोग अपने वाहन सड़क पर खड़ा कर दिया करते थे। जाम से निजात दिलाने के लिए गोदौलिया के तांगा स्टैंड की जगह अब मल्टी लेवल पार्किंग का निर्माण पूरा हो गया है। ग्राउंड प्लस चार मंजिला सेमी ऑटोमैटिक पार्किंग है। इसका निर्माण अप्रैल 2019 में शुरू हुआ था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed