फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देवताओं की दीपावली के लिए सज धज कर तैयार बनारस, तस्वीरों में देखें अद्भुत और अलौकिक छटा

Fri, 23 Nov 2018 09:52 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Fri, 23 Nov 2018 09:52 AM IST
विज्ञापन
varanasi is all set for dev deepawali see photos
varanasi - फोटो : अमर उजाला
काशी में गंगा तट पर शुक्रवार की शाम देवलोक की निराली छटा दिखेगी। मौका होगा, देव दीपावली महोत्सव का। प्राचीन शहर के इस विश्वप्रसिद्ध दीपोत्सव को निहारने के लिए देश दुनिया से सैलानी उमड़ेंगे। लाखों दियों की रोशनी में नहाये घाटों का आकर्षण देखते ही बनता है। इस दिन काशी की धरा पर स्वर्ग उतरता है। देवताओं की इस दीपावली के लिए काशी के घाट सजकर तैयार हो गए हैं। जगह-जगह फूलमालाओं और झालरों की सजावट मन मोह रही है। आगे की स्लाइड्स में देखें.... 
varanasi is all set for dev deepawali see photos
varanasi - फोटो : अमर उजाला

देव दीपावली के आयोजन का शुभारंभ राज्यपाल राम नाईक और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद राजघाट से करेंगे। इसके अलावा रेल मंत्री पीयूष गोयल, कई मंत्री और हिंदी फिल्मों के नामचीन सितारे शिरकत करेंगे। पिछले 10-12 सालों में ही पूरे देश और विदेशों में आकर्षण का केंद्र बन चुका देव दीपावली महोत्सव 'देश की सांस्कृतिक राजधानी' काशी की संस्कृति की पहचान बन चुका है। 
varanasi is all set for dev deepawali see photos
varanasi - फोटो : अमर उजाला

देवता इस दीपावली को क्यों मनाते हैं इसके पीछे कई कहानियां हैं। कहते हैं भगवान शिव ने जब त्रिपुरासुर नामक दैत्य का वध किया तब स्वर्ग में देवताओं ने दीपावली मनाई थी और तभी से हम इस पर्व को देव दीपावली के रूप में मनाते हैं। इसके आलावा मान्यता है कि इस दिन 33 करोड़ देवता पृथ्वी पर आये थे, उनके स्वागत में देवदीपावली मनाई गई और तब से चली आ रही इस परम्परा का निर्वाह आज भी होता है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
varanasi is all set for dev deepawali see photos
varanasi - फोटो : अमर उजाला
दीपावली के बाद कार्तिक पूर्णिमा के दिन बनारस के घाटों पर मानाई जाने वाली इस देव दीपावली के लिए हफ्ते भर से घाटों के रंग रोगन, तरह तरह के फूल माला से सजाने की कवायद शुरू हो गई थी। बनारस के घाट देवताओं की इस परम्परा को निभाने के लिये अब सज कर तैयार है। कल सुरसरि के तट पर महाउत्सन मनेगा। काशी के विभिन्न घाटों पर विविध प्रकार का आयोजन होगा। 
विज्ञापन
varanasi is all set for dev deepawali see photos
varanasi - फोटो : अमर उजाला

शीतला घाट पर हजारों टिमटिमाते दीपों के बीच गंगा की महाआरती का अनुपम नजारा होगा। 21 बटुक और 42 देव कन्याएं आरती करेंगी। यहां बतौर मुख्य अतिथि महिला एवं परिवार कल्याण, पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा जोशी होंगी। कर्नाटक संगीत की जानी मानी गायिका संगीता कट्टी कुलकर्णी और विजय वशिष्ट का गायन होगा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed