{"_id":"5b93f842867a55013a6c406f","slug":"varanasi-ganga-water-level-again-increase-varuna-river-create-problem-for-people","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में घटने के बाद फिर बढ़ाव पर गंगा, वरुणा का पानी इलाकों में घुसा, बढ़ रहीं दुश्वारियां,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी में घटने के बाद फिर बढ़ाव पर गंगा, वरुणा का पानी इलाकों में घुसा, बढ़ रहीं दुश्वारियां,
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Sun, 09 Sep 2018 10:40 AM IST
विज्ञापन
flood
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशी में गंगा और वरुणा के किनारे रहने वालों की दुश्वारियां अभी कम भी नहीं हुई थीं कि फिर से गंगा का जलस्तर बढ़ने लगा। दो दिन से जहां गंगा का जलस्तर कम हो रहा था, वहीं शनिवार को दोपहर तीन बजे से फिर से बढ़ाव होने लगा। इससे गंगा के साथ ही वरुणा का पानी भी बढ़ रहा है। आगे की स्लाइड्स में देखें...
flood
- फोटो : amar ujala
केंद्रीय जल आयोग के अनुसार शुक्रवार की शाम को गंगा का जल स्तर 68.60 मीटर था, जबकि शनिवार को एक बजे तक 68.53 मीटर पर पहुंच गया। इसके बाद दो घंटे स्थिर रहने के बाद दोपहर तीन बजे से फिर बढ़ाव शुरू हो गया और शाम को छह बजे जल स्तर 68.57 मीटर तक पहुंच गया। इसके बढ़ने की गति एक सेमी प्रति घंटा है।
flood
- फोटो : amar ujala
उधर, इलाहाबाद और मिर्जापुर में भी गंगा के जलस्तर में बढ़ाव जारी है। वरुणा का पानी जिन-जिन इलाकों में घुसा है, वहां-वहां के लोग चर्म रोग और पेट के रोगों से परेशान हो गए हैं। नलों से आ रहे गंदे पानी और गंदगी सड़ने से दुश्वारियां और बढ़ गई हैं। ऐसे में संक्रामक रोग भी इलाके में पैर पसार सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
flood
- फोटो : amar ujala
आरोप है कि केवल अस्पतालों में जाने वाले मरीजों का ही इलाज किया जा रहा है। कोई भी अधिकारी इन इलाकों में जांच करने नहीं जा रहा है और न ही कोई दवा या फिर किसी तरह का छिड़काव कराया जा रहा है। उधर अधिकारी अपनी ओर से कंट्रोल रूम में आने वाली शिकायतों का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
flood
- फोटो : amar ujala
सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि संबंधित स्वास्थ्य केन्द्रों की ओर से यहां लोगों की जांच के साथ ही दवाओं को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया जा चुका है। इसके अलावा जो सूचनाएं कंट्रोल रूम को मिल रही हैं। वहां एंटी लार्वा का छिड़काव कराने के साथ ही कैंप लगवाकर लोगों को पानी उबालकर पीने और साफ-सफाई करने आदि के प्रति जागरूक किया जा रहा है।