फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वाराणसी में बाढ़: छुट्टियों में गए गांव, लौटे तो बाढ़ में डूबा मिला मकान, ऐसे कई परिवार जो पलायन को हुए मजबूर

Tue, 10 Aug 2021 07:33 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 10 Aug 2021 07:33 PM IST
विज्ञापन
Varanasi ganga Flood situation: family returned from home found that house submerged in flood
अंगद तिवारी परिवार के साथ। - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी में मिनी बिहार कहे जाने वाले सामनेघाट की मारूति नगर कॉलोनी में किराए पर रहने वाले बिजली विभाग के संविदा कर्मचारी अंगद तिवारी पखवारे भर पूर्व छुट्टियों में सपरिवार अपने गांव बिहार के आरा गए थे। मंगलवार दोपहर आरा से लौटे तो नजारा देख सन्न रह गए। मकान का भूतल डूब चुका था और पानी दूसरे मंजिल को छू रही थी। पत्नी सपना तिवारी, तीन बेटियों और एक बेटे के साथ पहुंचे अंगद तिवारी यह जल नजारा देख मायूस हो उठे। पत्नी सपना तिवारी ने रूआंसे होते हुए कहा कि घर में सभी सामान पड़ा हुआ है, बाइक से लेकर अन्य खाद्यान अब तो सब डूब गया होगा। अब हम कहां रहेंगे, कैसे बनाएंगे खाएंगे आदि तमाम तरह की चिंताए व्यक्त करते हुए सपना फूट-फूटकर रोने लगी।



केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट के अनुसार गंगा इस समय खतरे के निशान 71.26 से 54 सेंटीमीटर ऊपर बह रही हैं। अभी और जलस्तर बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। देखें अगली स्लाइड्स...

Varanasi ganga Flood situation: family returned from home found that house submerged in flood
मारूति नगर कॉलोनी में डूबा मकान। - फोटो : अमर उजाला

यह पीड़ा सिर्फ सपना और अंगद के साथ ही कॉलोनी के रहने वाले अन्य कई लोगों ने व्यक्त की। एनडीआरएफ की टीमों ने नाव से मारूति नगर, सत्यम नगर कॉलोनी के पीड़ित परिवारों को लेकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।

Varanasi ganga Flood situation: family returned from home found that house submerged in flood
लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाती एनडीआरएफ की टीम। - फोटो : अमर उजाला

सामनेघाट स्थित ज्ञान प्रवाह के पास से अंदर कॉलोनियों में घुसे पानी ने हाहाकार मचा दिया है। आधा दर्जन कॉलोनियां पानी में डूब गईं और लगभग सौ से डेढ़ सौ परिवार फंस गए। इनके राहत बचाव कार्य को लेकर एनडीआरएफ की आधा दर्जन नाव ने बाढ़ में फंसे लोगों को सुरक्षित ठिकानों पर पहुंचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Varanasi ganga Flood situation: family returned from home found that house submerged in flood
सत्यम नगर कॉलोनी में बच्चा। - फोटो : अमर उजाला

टेंट में नहीं हो पा रहा गुजारा
वरूणा नदी का जल स्तर जैसे-जैसे बढ़ता जा रहा है, बाढ़ राहत शिविरों में लोगों की संख्या भी बढ़ने लगी है। शिविरों में रहने वालों का आरोप है कि बच्चों को समय से भोजन उपलब्ध नहीं हो रहा है। ढ़ेलवरिया के बड़ा देव मंदिर के पास बने राहत शिविर में टेंट लगाकर 200 लोग रह रहे हैं। बारिश के दौरान उनकी पूरी गृहस्थी का समान भीग रहा है।

विज्ञापन
Varanasi ganga Flood situation: family returned from home found that house submerged in flood
वैष्णव नगर कॉलोनी से सुरक्षित स्थान पर जाते लोग। - फोटो : अमर उजाला

जिनका आरोप है कि प्रशासन से राशन तो मिल रहा है लेकिन पास में बंद पड़े स्कूल नहीं खुलवाया जा रहा। जिसमें सैकड़ों लो सुरक्षित रह सकते है। उधर सरैया के प्राथमिक विद्यालय से संबंद्ध तीन बूथों में बाढ़ पीड़ितों संख्या बढ़ गई। जिससे लोगों को मिलने वाला भोजन भी समय पर नहीं मिल पा रहा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed