{"_id":"5afd887c4f1c1bd9408b5ff3","slug":"varanasi-flyover-collapse-facebook-ask-questions-from-users","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वाराणसी फ्लाईओवर हादसे के बाद फेसबुक ने यूजर्स से पूछे ये सवाल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी फ्लाईओवर हादसे के बाद फेसबुक ने यूजर्स से पूछे ये सवाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Fri, 18 May 2018 10:26 AM IST
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी फ्लाईओवर हादसा सोशल मीडिया पर लगातार सुर्खियों में है। ट्विटर पर यह हादसा ट्रेंड में रहा तो फेसबुक और वाट्सऐप पर फोटो और वीडियो वायरल होने लगा। फेसबुक अपने ताजा टूल क्राइसिस रिस्पांस पर एक्टिव हुआ यूजर्स से हादसे से संबंधित सवाल पूछा। आगे की स्लाइड्स में देखें..
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
फेसबुक ने क्राइसिस रिस्पांस के तहत अपने यूजर्स से पूछा कि कैंट स्टेशन के समीप हुए हादसे में क्या आप सुरक्षित हैं। फेसबुक यूजर्स ने हां और ना में जवाब देकर अपने परिजनों और करीबियों के साथ कुशलक्षेम की जानकारी साझा की।
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
फेसबुक पर क्राइसिस रिस्पांस के तहत प्रभावित लोगों की मदद करने और मदद मांगने का विकल्प भी उपलब्ध कराया गया था। यूजर्स ने खुद को सुरक्षित बताते हुए हादसे से संबंधित कई वीडियो और फोटो भी फेसबुक पर पोस्ट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, ट्विटर, व्हाट्सएप, फेसबुक सहित सोशल मीडिया के अन्य प्लेटफार्म पर बुधवार को भी फोटो और वीडियो शेयर कर लोग एक-दूसरे को हादसे की भयावहता और राहत-बचाव कार्य की जानकारी देते रहे। इसके साथ ही वाराणसी हादसा ट्विटर पर ट्रेंड करता रहा।
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान सोशल मीडिया यूजर्स ने प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी से हादसे के दोषी सेतु निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ वर्षों तक जांच नहीं बल्कि तत्काल ठोस कार्रवाई की मांग की।