{"_id":"5b66c4a74f1c1bac7d8b6786","slug":"varanasi-first-cruise-alaknanda-will-run-from-15-august","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"काशी का पहला क्रूज ‘अलकनंदा’ आज से कराएगा घाटों की सैर, इसकी खूबियां और खर्च भी जान लीजिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी का पहला क्रूज ‘अलकनंदा’ आज से कराएगा घाटों की सैर, इसकी खूबियां और खर्च भी जान लीजिए
जयेंद्र चतुर्वेदी, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Wed, 15 Aug 2018 10:11 AM IST
विज्ञापन
cruise
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व की प्राचीन नगरी काशी में गंगा की मौजों पर क्रूज संचालन का सपना साकार होने जा रहा है। क्रूज ‘अलकनंदा’ सैलानियों को प्रतिदिन काशी के प्राचीन घाटों का दर्शन कराएगा। गंगा किनारे खिड़किया घाट पर क्रूज ने लंगर डाल दिया है और इसका ट्रायल शुरू कर दिया गया है। गंगा में पहली क्रूज सेवा ‘अलकनंदा’ का ट्रायल रन 15 अगस्त को किया जाएगा। पर्यटन विभाग सहित कई निजी कंपनियां भी क्रूज संचालन की तैयारी कर रही हैं। आगे की स्लाइड्स में जानिए इसके बारे में...
cruise
- फोटो : अमर उजाला
स्टार्टअप इंडिया के तहत नार्डिक क्रूजलाइन, अस्सी घाट से पंचगंगा घाट के बीच डबल डेकर क्रूज का संचालन करेगी। जलस्तर बेहतर होने पर कैथी से चुनार के बीच इसे चलाया जा सकेगा। सबसे खास बात यह है कि पार्टी, बिजनेस मीटिंग, शादी-विवाह यहां तक कि रुद्राभिषेक जैसे आध्यात्मिक आयोजन भी इसमें कराए जाएंगे।
cruise
- फोटो : अमर उजाला
सुबह-ए-बनारस और शाम को गंगा आरती का शानदार नजारा इस क्रूज से लिया जा सकेगा। पर्यटकों की मांग पर दिन में भी इसको संचालित किया जा सकेगा। आईडब्ल्यूएआई क्रूज संचालन में सहयोग करेगा। वन विभाग से परिचालन की अनुमति मिल गई है। यह पहली क्रूज कंपनी है जिसने उत्तर प्रदेश में क्रूज संचालन के लिए पर्यटन विभाग में रजिस्ट्रेशन कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
cruise
- फोटो : अमर उजाला
यह हैं मुख्य आकर्षण
- गंगा चलने वाले डबल डेकर क्रूज का प्रथम तल पूरी तरह से वातानुकूलित होगा।
- द्वितीय तल पर रेस्टोरेंट के साथ ही फोटोग्राफी के लिए ओपेन एरिया बनाई गई है।
- टीवी की स्क्रीन पर काशी के इतिहास व घाटों की महत्ता का होगा लाइव प्रसारण।
- गाइड विभिन्न भाषाओं में देंगे सैलानियों को काशी के बारे में पूरी जानकारी देंगे।
- क्रूज के पिछले हिस्से में बनाया गया है रैंप, यहां हो सकेंगे धार्मिक आयोजन।
- पार्टी के दौरान 125 लोग तक हो सकेंगे शामिल, संगीत संध्या का होगा आयोजन ।

क्रूज पर सफर के लिए एक व्यक्ति को 750 रुपये (जीएसटी छोड़कर) खर्च करने होंगे। इस पैकेज में उसे ऊपर-नीचे आने जाने की छूट के साथ बनारसी खान-पान का भी आनंद मिल सकेगा। हवाई जहाज की तरह सैलानियों को खाना-पीना मिलेगा।