फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमित शाह के आगमन से पूर्व कार्यक्रम स्थल पर जुटे कांग्रेसी, बवाल की आशंका में भारी फोर्स तैनात

Sat, 20 Jan 2018 03:17 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी Updated Sat, 20 Jan 2018 03:17 PM IST
विज्ञापन
varanasi congress do start protest against amit shah
varanasi - फोटो : अमर उजाला
‘युवा उद्घोष’ कार्यक्रम के लिए जब अमित शाह वाराणसी पहुंचे तो दर्जनों कांग्रेसी नेताओं ने विरोध करना शुरू कर दिया। कार्यक्रम स्थल के अंदर घुसने का प्रयास किया और जमकर नारेबाजी की। बवाल की आशंका में तैनात भारी पुलिस बल ने उन्हें ऐसा करने से रोका। जगह-जगह प्रदर्शन के जरिए कार्यक्रम का विरोध किया जिसके चलते कई कांग्रेस नेताओं को गिरफ्तार किया गया है।  आगे की स्लाइड्स में देखें..
varanasi congress do start protest against amit shah
police - फोटो : अमर उजाला

पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से भाजपा आज मिशन-2019 की शुरूआत करने जा रही है। मौका होगा ‘युवा उद्घोष’ कार्यक्रम का। कार्यक्रम में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य समेत आधा दर्जन मंत्री व संगठन से जुड़े दिग्गज शामिल हो रहे हैं।
varanasi congress do start protest against amit shah
varanasi - फोटो : अमर उजाला
‘युवा उद्घोष’ कार्यक्रम के लिए अमित शाह के वाराणसी आगमन से पूर्व  कांग्रेस और कांग्रेस सेवादल के दर्जनों कार्यकर्ता कार्यक्रम स्थल काशी विद्यापीठ पर जुट गए हैं। अंदर घुसने का प्रयास कर रहे है, जमकर नारेबाजी करे रहे हैं। बवाल की आशंका में भारी पुलिस बल तैनात है। इस कार्यक्रम का एनएसयूआई और कांग्रेस शुरू से विरोध कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
varanasi congress do start protest against amit shah
varanasi - फोटो : अमर उजाला
 पुलिस ने शुक्रवार की रात ही एनएसयूआई के राहुल राज सहित 20 लोगों को कैंट थाने में बैठा लिया था।   सूत्रों की मानें तो अमेठी में कांग्रेस के आयोजन में भाजपा कार्यकर्ताओं के हंगामे से पार्टीजन नाराज हैं और शैक्षणिक परिसर में राजनीतिक आयोजन को मुद्दा बनाकर विरोध की तैयारी की गई है। 
विज्ञापन
varanasi congress do start protest against amit shah
varanasi - फोटो : अमर उजाला
 चर्चा है कि भाजपा अध्यक्ष को काला झंडा दिखाया जाएगा।  शुक्रवार को मैदागिन स्थित कार्यालय में महानगर कांग्रेस कमेटी की बैठक में अमित शाह के कार्यक्रम के विरोध की रणनीति बनाई गई।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed