{"_id":"5ba386e6867a557f5742df55","slug":"varanasi-brave-girl-save-people-life-from-gas-cylinder-fire","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरें: गैस सिलिंडर में लगी आग तो सभी रहे थे भाग, फिर एक युवती ने दिखाई कुछ ऐसी हिम्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्वीरें: गैस सिलिंडर में लगी आग तो सभी रहे थे भाग, फिर एक युवती ने दिखाई कुछ ऐसी हिम्मत
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Fri, 21 Sep 2018 10:04 AM IST
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : social media
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
सिगरा स्थित सिद्धगिरीबाग में यामहा शोरूम के पास बुधवार को खाना बना रहे ट्रक चालक के सिलेंडर में अचानक आग लग गई। आग लगने के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और लोग मौके से जान बचाने के लिए भागने लगे। इसी दौरान पास ही एक शिक्षण संस्थान की छुट्टी होने से भगदड़ की स्थिति हो गई।
varanasi
- फोटो : social media
मगर , भीड़ का चेहरा बनने के बजाय मौके पर पहुंची गुड़िया सिंह नामक युवती ने आगे बढकर आग पर काबू पाया। एक लड़की को पहल करते देख दूसरे लोग भी मदद को आगे आए ।
विज्ञापन
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : social media
इसके बाद शुरु हुआ सामूहिक प्रयास रंग लाया और आग पर काबू पाने के लिए कई लोग आए। इस दौरान किसी तरह आग बुझाया गया तब जाकर क्षेत्रीय लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं लोग एक युवती के साहस की भी प्रशंसा करते नहीं थक रहे थे।
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : social media
चालक ने बताया कि वो नई दिल्ली से दोपहिया वाहन लेकर आया था।