फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वाराणसी नाव हादसा: लापता दो युवकों में एक का शव मिला, नाव में 12 थे सवार, 10 बचे

Mon, 07 Dec 2020 01:13 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 07 Dec 2020 01:13 PM IST
विज्ञापन
Varanasi boat accident: ndrf Searching missing two youths from boat sinking 10 rescued at bhadaini ghat
लापता युवकों की तलाश करती एनडीआरएफ की टीम। - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी में गंगा में नाव हादसे में लापता हुए दो युवकों में से एक का शव मिल गया है। छात्र विशाल सिंह(23) का अभी शव मिला है, जबकि उसके दोस्त अभिषेक मौर्या की तलाश जारी है।

Varanasi boat accident: ndrf Searching missing two youths from boat sinking 10 rescued at bhadaini ghat

वाराणसी में गंगा में क्षमता से अधिक लोगों को लेकर जा रही नाव रविवार शाम भदैनी घाट के सामने पानी भरने से डूब गई थी। नाव में सवार युवक और युवतियों को डूबते देख आसपास मौजूद लोग पहुंचे और नौ को बाहर निकाल लिया था। नाविक भी सुरक्षित निकल आया। इनमें से दो युवक लापता थे। आज सुबह की तलाश में एक छात्र का शव मिल गया। भेलूपुर थाने की पुलिस ने भदैनी निवासी नाविक मनोज कुमार साहनी को हिरासत में ले लिया है।

Varanasi boat accident: ndrf Searching missing two youths from boat sinking 10 rescued at bhadaini ghat

जानकारी के अनुसार, पिशाचमोचन की सौम्या, भोजूबीर का विशाल सोनकर, सुंदरपुर क्षेत्र की एक अन्य छात्रा और लक्ष्मणपुर के अभिषेक मौर्या व विशाल सिंह रामनगर की ओर गंगा की रेती में घूमने गए थे। गंगा पार से भदैनी की ओर आने के लिए पांचों नाव में सवार हुए। इस बीच छह अन्य युवक भी नाव में सवार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Varanasi boat accident: ndrf Searching missing two youths from boat sinking 10 rescued at bhadaini ghat
लापता युवकों की तलाश करती एनडीआरएफ की टीम। - फोटो : अमर उजाला

नाविक से एक छात्रा ने पूछा कि छोटी नाव में 12 लोग कैसे चलेंगे तो उसने कहा कि अभी दो-तीन लोग और बैठ जाएंगे। नाविक आगे बढ़ा तो एक युवक सेल्फी लेने लगा। इसी दौरान नाव में पानी भरने लगा और वह डूब गई। यह देख नाविक अपनी नावें लेकर आए और नौ लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।

विज्ञापन
Varanasi boat accident: ndrf Searching missing two youths from boat sinking 10 rescued at bhadaini ghat

नाव में सवार लोगों ने बताया कि अभिषेक मौर्या और विशाल सिंह का पता नहीं लग पा रहा है। एसएसपी अमित पाठक ने बताया कि नाव सवार दो युवकों से संपर्क न हो पाने के कारण उनकी तलाश में एनडीआरएफ, जल पुलिस और पीएसी के जवान लगाए गए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed