{"_id":"5fcdda3e8ebc3ecf747cc9d8","slug":"varanasi-boat-accident-dead-body-found-of-one-student-missing-after-sinking-boat-in-ganga","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वाराणसी हादसा: गंगा में नाव डूबने के बाद लापता एक छात्र का शव मिला, दूसरे की तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी हादसा: गंगा में नाव डूबने के बाद लापता एक छात्र का शव मिला, दूसरे की तलाश जारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 07 Dec 2020 03:48 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
घाट पर लगी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
वाराणसी के भदैनी घाट के सामने गंगा में नाव डूबने के बाद दो नहीं बल्कि चार युवक लापता हुए थे। सोमवार को शिवपुर क्षेत्र के लक्ष्मणपुर के विशाल सिंह(23) और बजरडीहा के जुनैद का शव जैन घाट के समीप गंगा में मिला। वहीं, लक्ष्मणपुर के अभिषेक मौर्या और बजरडीहा के शाहनवाज की तलाश की जा रही है।
2 of 5
अस्सी घाट पर नावों का संचालन बंद।
- फोटो : अमर उजाला
रामनगर की ओर से गंगा पार रेती से रविवार की शाम एक नाव में सवार होकर दो छात्राएं, तीन छात्र, आठ अन्य युवक और नाविक भदैनी घाट की ओर आ रहे थे। छात्र विशाल सोनकर के अनुसार ओवरलोड नाव में बीच गंगा में पानी भरने लगा, इसके बाद नाव डूब गई।
3 of 5
लापता युवकों की तलाश करती एनडीआरएफ की टीम।
- फोटो : अमर उजाला
गंगा में मौजूद अन्य नाविकों की मदद से नाविक और नौ सवारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था, जबकि विशाल सिंह और अभिषेक मौर्या की तलाश की जा रही थी। सोमवार को जुनैद का शव मिला और उसके परिजन आए। तब जाकर पता लगा कि जुनैद के साथ उसका साथी शाहनवाज भी गायब है और दोनों गंगा घाट की ओर घूमने आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
एनडीआरएफ टीम ने युवकों की रात में की तलाश।
- फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार, पिशाचमोचन की सौम्या, भोजूबीर का विशाल सोनकर, सुंदरपुर क्षेत्र की एक अन्य छात्रा और लक्ष्मणपुर के अभिषेक मौर्या व विशाल सिंह रामनगर की ओर गंगा की रेती में घूमने गए थे। गंगा पार से भदैनी की ओर आने के लिए पांचों नाव में सवार हुए। इस बीच छह अन्य युवक भी नाव में सवार हो गए थे। नाविक से एक छात्रा ने पूछा कि छोटी नाव में 12 लोग कैसे चलेंगे तो उसने कहा कि अभी दो-तीन लोग और बैठ जाएंगे। नाविक आगे बढ़ा तो एक युवक सेल्फी लेने लगा। इसी दौरान नाव में पानी भरने लगा और वह डूब गई थी। यह देख नाविक अपनी नावें लेकर आए और नौ लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।
विज्ञापन
5 of 5
नाव में सवार लोगों ने बताया कि अभिषेक मौर्या और विशाल सिंह का पता नहीं लग पाया था। एसएसपी अमित पाठक ने बताया कि नाव सवार दो युवकों से संपर्क न हो पाने के कारण उनकी तलाश में एनडीआरएफ, जल पुलिस और पीएसी के जवान लगाए गए थे। हादसे के दौरान नाविक भी सुरक्षित बाहर निकल आया था। भेलूपुर थाने की पुलिस ने भदैनी निवासी नाविक मनोज कुमार साहनी को हिरासत में ले लिया था। देर रात तक उनकी तलाश के बाद सुबह भी तलाश की जा रही है। आज सुबह एक छात्र का शव बाहर निकाल लिया, दूसरे की तलाश जारी है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।