फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बनारस के इस ऑटो चालक ने किया ऐसा नेक काम, जानकर आप भी करेंगे सलाम

Sat, 10 Feb 2018 02:18 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Sat, 10 Feb 2018 02:18 PM IST
विज्ञापन
varanasi based auto driver set an  example of humanity
varanasi - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के शिवदासपुर निवासी एक ऑटो चालक ने मानवता की मिसाल पेश की है। ब्रिटेन से काशी घूमने आई महिला व उसका परिवार गुरुवार की रात जब संकट में घिरा तो यह ऑटो चालक ईश्वर का दूत बनकर मदद को आगे आया। शुक्रवार को पूरे बनारस में इस बात को लेकर चर्चा रही। आगे की स्लाइड्स में देखें..

 
varanasi based auto driver set an  example of humanity
varanasi - फोटो : अमर उजाला
ब्रिटेन के ब्राडफोर्ड स्थित आईटी कंपनी में इंजीनियर अमित पुरोहित अपनी पत्नी व दस साल की बिटिया के साथ सप्ताह भर पहले काशी घूमने आए थे।  गुरुवार रात करीब नौ बजे कैंट स्टेशन के पास पत्नी के पेट में दर्द उठा तो वह परेशान हो गए। आसपास के लोगों से पूछा तो किसी ने मकबूल ऑलम रोड स्थित एक निजी अस्पताल का नाम बताया। अमित परिवार संग सीधे अस्पताल की इमरजेंसी में पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने ऑपरेशन की बात कही लेकिन ऑपरेशन करने में असमर्थता जताई और दूसरे अस्पताल जाने को कह दिया। 
varanasi based auto driver set an  example of humanity
varanasi - फोटो : अमर उजाला

मुसीबत तब और बढ़ गई जब पैसे निकालने गए अमित का एटीएम ब्लॉक हो गया। महिला संध्या के मुताबिक वह पति और बेटी के साथ बाहर निकली और किसी तरह सिगरा पहुंची। यहां जब कुछ नहीं सूझा तो एक ऑटो चालक से पूछताछ की। ऑटो चालक  मुन्ना ने उनकी भरपूर मदद की।  यह जानकर की उनके पास पैसे कम हैं उन्हें ऑटो में बिठाकर काशी विद्यापीठ स्वास्थ्य केंद्र लाकर रात करीब एक बजे भर्ती कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
varanasi based auto driver set an  example of humanity
varanasi - फोटो : अमर उजाला
तत्काल इसकी जानकारी अपनी बहन केंद्र पर कार्यरत कार्यकर्ता रत्ना को दी। यहां प्रभारी डॉ. ओपी शुक्ला के निर्देशन में उनकी पूरी टीम तुरंत अलर्ट हो गई और इलाज शुरू कर दिया। शुक्रवार सुबह महिला ने एक बेटे को जन्म दिया। शिवदासपुर निवासी मुन्ना ने अपने घर से ही उनके खाने का इंतजाम किया और फिर शाम करीब पांच बजे उन्हें स्टेशन तक छोड़ा भी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed