गोवा शिपिंग यार्ड से चलकर दो माह बाद दो मंजिला क्रूज रविवार को बनारस पहुंच तो गया लेकिन अभी क्रूज में सवार होने के लिए पर्यटकों को एक माह का इंतजार करना पड़ेगा। पर्यटन अधिकारियों के अनुसार क्रूज संचालन के लिए टेंडर जारी किया जाएगा। संबंधित एजेंसी को टेंडर मिलने के बाद ही क्रूज का संचालन शुरू हो पाएगा। इस प्रक्रिया में एक माह का वक्त लग सकता है। मार्च से पहले गंगा में सुचारू रूप से क्रूज का संचालन संभव नहीं है।
गंगा में दो मंजिला क्रूज का संचालन मार्च तक होगा संभव, गोवा शिपिंग यार्ड से दो माह में वाराणसी पहुंचा दो मंजिला क्रूज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रूज में 80 से 100 यात्रियों की है क्षमता
प्रसाद योजना के तहत 10.71 करोड़ की लागत से क्रूज का संचालन किया जाना है। इसके लिए शहर के प्रमुख घाटों पर जेटी भी बनाई गई है। राजघाट, दशाश्वमेध, अस्सी और संत रविदास घाट पर जेटी बनाई गई है।
दो मंजिला क्रूज का ऊपरी हिस्सा चारों तरफ से खुला रहेगा और नीचे वातानुकूलित हाल, किचन, वाशरूम अन्य सुविधाएं पर्यटकों को मिलेंगी। नीचे और ऊपर बड़ी एलईडी स्क्रीन लगेगी कुछ ऐसा इंतजाम किया जाएगा कि जिस घाट से यह क्रूज गुजरेगा तो उसकी महता के बारे में भी पर्यटकों को एलईडी स्क्रीन पर जानकारी मिलती रहे।
झलकेगी काशी की संस्कृति
क्रूज के अंदर ऐसी सजावट की जाएगी कि पर्यटकों को काशी की संस्कृति की झलक दिखेगी। इसमें काशी के गंगा घाट, गंगा आरती, मंदिर, बनारसी खानपान, किला, साधु संत और तमाम ऐसी कलाकृतियां बनाई गई हैं। अध्यात्मिक व साहित्यिक की यह झलक सबसे अलग है। अभी तक ऐसी कलाकृतियां किसी भी क्रूज में नहीं है। खासकर बनारस को ध्यान में रखते हुए क्रूज में कई आकर्षक कार्य अभी और होंगे।
यूपी टूरिज्म फेरी संचालन में एक माह का वक्त लग सकता है। पर्यटन विभाग इसका टेंडर जारी करेगा, जिस एजेंसी को टेंडर मिलेगा, वही तय करेगी कि किराया कितना होगा।
कीर्तिमान श्रीवास्तव, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी
पर्यटन को बढ़ावा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र काशी को पर्यटन के तौर पर देश-विदेश से जोड़ना चाहते हैं। शहर में कई परियोजनाओं पर काम चल रहा है। पर्यटकों की सुविधा के लिए और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पीएम मोदी द्वारा कई प्रोजेक्ट पर काम किया जा रहा है। इसी के तहत आज क्रूज वाराणसी पहुंचा है।