फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आजमगढ़ में दर्दनाक हादसा: पेड़ से टकराई कार, दो दोस्तों ने मौके पर तोड़ा दम

Sat, 30 Jan 2021 05:23 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 30 Jan 2021 05:23 PM IST
विज्ञापन
Azamgarh accident: two friedns died in car collision in tree
कार के उड़े परखच्चे - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में एक हादसे में दो दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के इटकोहिया गांव के पास हुआ। इस हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और सूचना परिजनों को दी। परिजनों के अनुरोध पर दोनों के शव पंचनामा के बाद परिजनों को सौंप दिए गए।

Azamgarh accident: two friedns died in car collision in tree

पुलिस के अनुसार, सरायमीर थाना क्षेत्र के सुरहीखुर्द गांव निवासी अमीर हमजा(28) पुत्र मुख्तार अहमद ने शाहगंज में जमीन ली है, जिसकी इन दिनों बाउंड्री हो रही थी। शुक्रवार को अमीर अपने मित्र मो. आतिफ अंसारी(30) पुत्र मो. इरफान निवासी जगदीशपुर थाना कोतवाली फूलपुर के साथ कार से शाहगंज अपने जमीन की हो रही बाउंड्री को देखने गया था।

Azamgarh accident: two friedns died in car collision in tree
मृतक, फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

देर रात दोनों कार से ही वापस लौट रहे थे। अभी वे इटकोहिया गांव के पास ही पहुंचे थे कि कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित पेड़ से टकरा गई। इस हदसे में कार सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Azamgarh accident: two friedns died in car collision in tree

राहगीरों की सूचना पर फूलपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों के शव बाहर निकाला और उनकी पहचान पास मौजूद कागजातों के आधार पर किया और सूचना परिजनों को दी। हादसे की जानकारी होते ही दोनों परिवारों में कोहराम मचा। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच गए और पीएम न कराने की बात कही। जिस पर पुलिस ने पंचनामा कर दोनों के शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन
Azamgarh accident: two friedns died in car collision in tree
कार के उड़े परखच्चे - फोटो : अमर उजाला

मृतक अमीर हमजा की अभी शादी भी नहीं हुई थी और वह मां-बाप का इकलौता पुत्र था, उसकी दो बहने बताई गई हैं। वह मुंबई में रहता था और एक सप्ताह पहले ही घर आया था। वहीं आतिफ सात माह के एक पुत्र का पिता था। वह रेडिमेड कपड़ों की दुकान पर सेल्समैनी का काम करता था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed