{"_id":"5a83d6bd4f1c1baa1b8b7547","slug":"valentines-day-celebration-today","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वैलेंटाइंस डेः मिल रहे दिल से दिल, परवान चढ़ रहा प्यार, सबसे ज्यादा रही इसकी डिमांड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैलेंटाइंस डेः मिल रहे दिल से दिल, परवान चढ़ रहा प्यार, सबसे ज्यादा रही इसकी डिमांड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Wed, 14 Feb 2018 11:58 AM IST
विज्ञापन
valentinde day
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैलेंटाइंस डे पर आज दिल से दिल मिल रहे हैं। खुशनुमा एहसास के साथ दो दिलों के मिलने का दिन आज नई उमंग के साथ परवान चढ़ रहा है। प्यार के रंग और उमंग में युवा तो डूब हैं ही शहर का नजारा भी खास दिखा। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...
valentinde day
- फोटो : अमर उजाला
कॉलेज कैंपस से लेकर मॉल और मल्टीप्लेक्स में मस्ती और प्यार का एक अलग ही रंग नजर आ रहा है। न सिर्फ प्रेमी बल्कि दोस्त भी इस दिन को खास बनाने में जुटे हैं। प्यार के इस दिन को मनाने के लिए सिर्फ प्रेमी जोड़े ही नहीं नवविवाहित जोडे़ भी उत्साह और उमंग के साथ वैलेंटाइंस डे मना रहे हैं। बाजार में रौनक दिख रही है।
valentinde day
- फोटो : अमर उजाला
आर्चीज गैलरी, आईपी सिगरा, जेएचवी के साथ ही सिगरा, रथयात्रा, गुरुबाग, गोदौलिया के बाजार उपहारों से गुलजार दिखे तो उन्हें खरीदने को भी युवाओं की भीड़ लगी रही। कोई दोस्त तो कोई अपने प्रेमी तो कोई अपने जीवन साथी के लिए तोहफे खरीदता नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
valentinde-day
- फोटो : अमर उजाला
प्यार के इजहार के लिए ये सबसे ज्यादा डिमांड कलर चेंजिंग पिलो रही। इस पिलो पर जैसे ही आप हाथ फेरेंगे तो लव रेड से सिल्वर में बदल जाएगा। कार्ड में भी कई रेंज के ग्रीटिंग कार्ड्स उपलब्ध हैं जो सौ से दो हजार रुपये तक है। इसमें म्यूजिकल कार्ड व कुछ ऐसे कार्ड हैं, जिसमें प्यार के हर दिन के लिए कुछ न कुछ विशेष लिखा है। ये कार्ड कई लेयर के है।
विज्ञापन
valentinde day
- फोटो : अमर उजाला
वैलेंटाइंस के लिए प्यार के संदेशों से भरे लव कैप्सूल बॉटल का भी क्रेज दिखा जिस पर लोग अपने दिल की बात लिख कर बयां कर सकते हैं। इसके अलावा थीम डेकोरेशन की डिमांड बहुत रही। जिसको लेकर सिगरा स्थित कुछ रेस्टोरेंट्स में थीम डेकोरेशन की भी सुविधा रखी गई है। मुहब्बत के त्योहार के सातवें दिन को लेकर युवाओं में काफी उत्साह देखने को मिला।