जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में पूर्वांचल की आठ सीटों में से चार सीटों पर भाजपा ने सपा को करारी मात देते हुए अपना कब्जा जमाया। इन चार में सोनभद्र सीट पर अपना दल (एस) को भाजपा ने समर्थन दिया था। समाजवादी पार्टी ने दो जिलों आजमगढ़ और बलिया में दर्ज की। मिर्जापुर और चंदौली में सपा प्रत्याशी को पार्टी समर्थित जिला पंचायत सदस्यों ने ही वोट नहीं दिया। वहीं एक बड़े उलटफेर के बाद दो सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशी की जीत हुई।
जौनपुर में बाहुबली पूर्व सांसद धनंजय सिंह की पत्नी बनीं जिला पंचायत अध्यक्ष बनीं। वो निर्दलीय मैदान में उतरी थीं लेकिन आज मतदान के बीच अपना दल (एस) समर्थन दे दिया। वहीं भदोही में भी निर्दलीय प्रत्याशी की जीत हुई है। बता दें कि जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए मतदान सुबह 11 बजे शुरू हुआ था। छिटपुट घटनाओं के बीच तीन बजे तक सभी सीटों पर मतदान संपन्न हो गया। फिर मतगणना शुरू हुई और सभी सीटों पर चार बजे तक परिणाम घोषित कर दिए गए।
https://www.amarujala.com/video/uttar-pradesh/varanasi/former-samajwadi-party-mp-fell-at-feet-of-party-jila-panchayat-sadasya
2 of 9
निर्दलीय प्रत्याशी श्रीकला रेड्डी
- फोटो : अमर उजाला
जौनपुरः निर्दलीय प्रत्याशी श्रीकला रेड्डी जिला पंचायत अध्यक्ष बनीं। श्रीकला बाहुबली पूर्व सांसद धनंजय सिंह की पत्नी हैं। श्रीकला को अपना दल एस ने अंतिम समय मे समर्थन दिया था। उन्हें 43 मत मिले। वहीं दूसरे स्थान पर निर्दलीय उम्मीदवार नीलम सिंह को 28 वोट मिले। सपा की निशी यादव 12 मत के साथ तीसरे स्थान पर रही। अपना दल (एस) की रीता पटेल को एक भी वोट नहीं मिला। अपना दल (एस) के सभी सदस्यों ने श्रीकला रेड्डी के लिए वोट किया।
बलियाः नौ वोट से जीती सपा, नहीं काम आई सत्ताधारियों की कोई युक्ति
3 of 9
सपा प्रत्याशी आनंद चौधरी
- फोटो : अमर उजाला
बलिया जनपद में पहली बार जिला पंचायत अध्यक्ष की सीट पर कब्जा जमाने का ख्वाब सजाए सत्ताधारी दल के नेताओं की कोई भी युक्ति काम नहीं आई। बसपा छोड़कर अपने पुत्र आनंद चौधरी को सपा से प्रत्याशी बनवाने वाले अंबिका चौधरी ने बलिया की राजनीति में अपना दबदबा दिखाने में कामयाबी हासिल की। सपा प्रत्याशी आनंद चौधरी ने भाजपा प्रत्याशी सुप्रिया चौधरी को नौ वोटों से हराया। कुल 58 सदस्यों में 57 ने अपने मतों का प्रयोग किया। इसमें सपा प्रत्याशी को 33 और भाजपा को 24 वोट मिले। एक प्रत्याशी ने अपने मत का प्रयोग नहीं किया।
सोनभद्रः परिणाम की घोषणा होते ही सत्ताधारी खेमा झूमा
4 of 9
अपना दल-भाजपा गठबंधन उम्मीदवार राधिका पटेल ने बाजी मारी।
- फोटो : अमर उजाला
सोनभद्र में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में अपना दल-भाजपा गठबंधन उम्मीदवार राधिका पटेल ने बाजी मारी। उन्होंने सपा के जयप्रकाश पांडेय को सात वोटों के अंतर से हराया। कड़ी सुरक्षा के बीच हुए चुनाव में राधिका को कुल 19 वोट मिले, जबकि सपा प्रत्याशी महज 12 वोट ही हासिल कर सके। चुनाव परिणाम की घोषणा होते ही अपना दल-भाजपा समर्थकों में खुशी दौड़ पड़ी। प्रत्याशी को फूल-मालाओं से लादकर समर्थकों ने जीत का जश्न मनाया।
आजमगढ़ः एक बार फिर सपा ने कब्जा जमाया
5 of 9
सपा समर्थित उम्मीदवार विजय यादव
- फोटो : अमर उजाला
आजमगढ़ में सपा समर्थित उम्मीदवार विजय यादव ने सत्तारूढ़ बीजेपी के समर्थित प्रत्याशी संजय को प्रचंड बहुमत से हराया। बीजेपी प्रत्याशी को मात्र पांच मत मिले। आजमगढ़ जनपद सपा का गढ़ है यह बात एक बार फिर से साबित हो गई है। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए शनिवार को नेहरू हाल सभागार में मतदान और मतगणना का कार्य संपन्न हुआ। मतदान को लेकर सुबह से ही नेहरू हाल के परिसर और उसके ईर्द गिर्द पुलिस का कड़ा पहरा रहा। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुए मतदान में सभी जिला पंचायत सदस्यों ने हिस्सा लिया। सपा के विजय यादव को 79 मत और भाजपा के संजय निषाद को मात्र पांच मत मिले।