फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP Police SI Exam: वाराणसी में पहले दिन कड़ी सुरक्षा के बीच हुई परीक्षा, 38880 अभ्यर्थियों में से 19933 छोड़ी

Sat, 14 Mar 2026 10:35 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Sat, 14 Mar 2026 10:35 PM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी में कड़ी सुरक्षा के बीच पहले दिन परीक्षा संपन्न कराई गई। इस दौरान 19925 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ी। परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों के कलावा, अंगूठी और धागा तक उतरवाए गए। 

विज्ञापन
UP Police SI Exam in Varanasi on first day amidst tight security 19,933 out of 38,880 candidates skipped test
दरोगा भर्ती परीक्षा - फोटो : अमर उजाला

दरोगा और समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती परीक्षा के पहले दिन शनिवार को शहर के 46 केंद्रों पर परीक्षा हुई। पहले दिन की परीक्षा में बैठने वालों से अधिक संख्या छोड़ने वाले अभ्यर्थियों की थी। दो पालियों में हुई परीक्षा में 38880 अभ्यर्थियों को शामिल होना था। इसमें 18947 ने ही परीक्षा दी जबकि 19933 ने छोड़ दी। रविवार को भी 46 केंद्रों पर 38880 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। पहले दिन परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की चेकिंग हुई। उनके हाथों से कलावा, अंगूठी व धागा तक उतरवा दिया गया।

UP Police SI Exam in Varanasi on first day amidst tight security 19,933 out of 38,880 candidates skipped test
दरोगा भर्ती परीक्षा - फोटो : अमर उजाला

पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से 12 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा अपराह्न 3 बजे से शाम 5 बजे तक हुई। मंडलायुक्त एस राजलिंग, पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल और डीएम सत्येंद्र कुमार ने शहर के कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। नोडल अधिकारी एडीसीपी महिला अपराध नम्रता श्रीवास्तव ने बताया कि पहली पाली में 19440 में से 9412 अभ्यर्थी शामिल हुए। दूसरी पाली में 19440 में से 9535 अभ्यर्थी शामिल हुए। परीक्षार्थियों को किसी तरह की असुविधा नहीं हुई। उन्होंने बताया परीक्षा मंडलायुक्त ने लगातार दूरभाष और अन्य माध्यमों से संपर्क स्थापित करते हुए वाराणसी मंडल के विभिन्न जिलों में हो रही परीक्षा का हाल जाना। जिलाधिकारी ने बताया कि शहर में कुल 46 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जहां दो दिनों तक परीक्षा होगी।

UP Police SI Exam in Varanasi on first day amidst tight security 19,933 out of 38,880 candidates skipped test
दरोगा भर्ती परीक्षा - फोटो : अमर उजाला
पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने कस्तूरबा गांधी इंटर कॉलेज व जेपी मेहता इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्रों पर तैनात अधिकारियों से समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। केंद्र व्यवस्थापक एवं पुलिस अधिकारियों से वार्ता कर परीक्षा संचालन की व्यवस्थाओं, सुरक्षा प्रबंधों और परीक्षार्थियों की सुविधाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। पुलिस आयुक्त ने बताया कि सभी केंद्रों की निगरानी ड्रोन के माध्यम से भी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
UP Police SI Exam in Varanasi on first day amidst tight security 19,933 out of 38,880 candidates skipped test
दरोगा भर्ती परीक्षा - फोटो : अमर उजाला
जिलाधिकारी ने बताया कि भर्ती बोर्ड के तय प्रोटोकॉल के मुताबिक हर परीक्षा केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट और इनविजिलेटर की तैनाती की गई है। इसके साथ ही हर परीक्षा कक्ष की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और कंट्रोल रूम भी बनाए गए हैं। इन कंट्रोल रूम के जरिए लगातार परीक्षा केंद्रों की निगरानी की जा रही है। निरीक्षण में डीसीपी वरुणा जोन प्रमोद कुमार, एसीपी कैंट नितिन तनेजा, कैंट इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा रहे।
विज्ञापन
UP Police SI Exam in Varanasi on first day amidst tight security 19,933 out of 38,880 candidates skipped test
दरोगा भर्ती परीक्षा - फोटो : अमर उजाला
परीक्षा के चलते स्टेशन पर रही भारी भीड़
पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए कई जिलों से विद्यार्थी परीक्षा देने पहुंचे। इससे कैंट और बनारस स्टेशन पर विद्यार्थियों की भीड़ उमड़ पड़ी। इससे आवाजाही करने वालों को परेशानी का भी सामना करना पड़ा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed