{"_id":"5b0fbe984f1c1ba86e8b5949","slug":"up-police-encounter-once-again-in-azamgarh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":" यूपीः आजमगढ़ में फिर एनकाउंटर, दो इनामी बदमाश व सिपाही घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः आजमगढ़ में फिर एनकाउंटर, दो इनामी बदमाश व सिपाही घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Fri, 01 Jun 2018 11:14 AM IST
विज्ञापन
azamgarh
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था के लिए खतरा बने बदमाशों के खिलाफ यूपी पुलिस का सख्त एक्शन जारी है। ताजा मामला आजमगढ़ जिले का है जहां पुलिस ने एक बार फिर बदमाशों का एनकाउंटर किया। आगे की स्लाइड्स में देखें..
Trending Videos
azamgarh
- फोटो : अमर उजाला
जिले के मेंहनगर थाना क्षेत्र के कुर्थीयां गांव के पास गुरुवार की सुबह हुई मुठभेड़ में 50 हजार रुपये का इनामी पंकज और 30 हजार रुपये का इनामी बदमाश चंकी पांडेय घायल हो गए, जबकि इनके दो साथी पुलिस को चकमा देकर भाग निकले। बदमाशों की गोली से मेंहनगर थाने का एक सिपाही भी घायल हुआ। बदमाशों को वाराणसी में बीएचयू में भर्ती कराया गया। जबकि सिपाही का शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा। बदमाशों के पास से एक लूट की बाइक, एक पिस्टल, एक तमंचा और छह खाली खोखा बरामद हुआ।
azamgarh
- फोटो : अमर उजाला
एसपी सिटी सुभाष चंद्र गंगवार के मुताबिक मेंहनगर थाना क्षेत्र के करेंहुआ गांव निवासी एलआईसी एजेंट सुरेंद्र प्रताप राम बुधवार की रात साढ़े दस बजे कहीं से घर लौट रहे थे। रास्ते में मेंहनगर थाना क्षेत्र के देवरिया चट्टी के पास एक बाइक पर सवार दो बदमाश तमंचा सटाकर उनकी बाइक लूटकर फरार हो गए। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी हुई थी। गुरुवार की भोर में करीब चार बजे तरवां थाने के दरोगा चंदन सिंह रासेपुर बाजार में गश्त पर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
azamgarh
- फोटो : अमर उजाला
तभी मऊ के चिरैयाकोट की तरफ से दो बाइक पर सवार चार लोग आते दिखे। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो बदमाश फायर कर भागने लगे। तरवां पुलिस की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक मेंहनगर प्रवीण यादव और मेहनाजपुर अखिलेश कुमार ने भी अपनी टीम के साथ घेरबंदी कर ली। मेंहनगर-खरिहानी मार्ग पर स्थित कुर्थीयां गांव के पास पुलिस ने दो बदमाशों को घेर लिया, जबकि दूसरी बाइक पर मौजूद दो बदमाश फरार हो गए।
विज्ञापन
फायरिंग
- फोटो : SELF
बदमाशों द्वारा चलाई गई गोली मेंहनगर थाने के सिपाही पवन यादव (36) के हाथ में लगी। वहीं पुलिस की तरफ से की गई फायरिंग में बदमाशों के पैर में गोली लगी और दोनो गिर पड़े। इनकी पहचान मेंहनगर थाना क्षेत्र के खडकपुर गांव निवासी 50 हजार रुपये के इनामी पंकज उर्फ बोलू दुबे (28) पुत्र सदानंद और दूसरे की 30 हजार के इनामी चंकी पांडेय उर्फ उमेश (27) पुत्र ओमप्रकाश के रूप में की गई। इनके पास से बरामद हुई बाइक एलआईसी एजेंट सुरेंद्र प्रताप राम की है। बदमाशों के ऊपर आजमगढ़ सहित आसपास के जिलों में लूट और हत्या के प्रयास के कई मुकदमे दर्ज हैं।