फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पीएम मोदी से कम सोते हैं योगी आदित्यनाथ, जानें कई रोचक तथ्य

Tue, 21 Mar 2017 03:06 PM IST
amarujala.com- Written by : शैलेश कुमार शुक्ल
amarujala.com- Written by : शैलेश कुमार शुक्ल Updated Tue, 21 Mar 2017 03:06 PM IST
विज्ञापन
UP CM Yogi Adityanath sleeps less than PM Modi
pm modi yogi - फोटो : indianexpress

गोरखपुर से सांसद योगी आदित्यनाथ के यूपी के मुख्यमंत्री बनाने की घोषणा के बाद पूरे सोशल मीडिया में एक नारे की धूम हो गई-देश में मोदी, यूपी में योगी। हकीकत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ में कई समानताएं हैं। आगे की स्लाइड में पढ़ें पूरी खबर-

UP CM Yogi Adityanath sleeps less than PM Modi
pm modi yogi - फोटो : अमर उजाला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ दोनों ही बेहद कम सोते हैं। पीएम मोदी जहां पांच से छह घंटे की नींद लेते हैं वहीं योगी आदित्यनाथ तीन से चार घंटे ही सोते हैं। मोदी जब प्रधानमंत्री बने थे उन्होंने बराक ओबामा के कम सोने के रिकार्ड को तोड़ा था। अब कम सोने के मामले में योगी, पीएम मोदी से आगे निकल गए हैं।

UP CM Yogi Adityanath sleeps less than PM Modi
Modi Full Speech - फोटो : Self

प्रधानमंत्री मोदी और योगी आदित्यनाथ दोनों ही अपनी दिनचर्या को लेकर बहुत सख्त हैं। योगी आदित्यनाथ सुबह तीन बजे उठ जाते हैं और स्नान ध्यान के बाद सुबह पांच बजे विशेष पूजा करते हैं। पांच से छह बजे तक मंदिर परिसर में भ्रमण। छह से आठ बजे तक स्वाध्याय। साढ़े आठ से नौ बजे तक गोरक्षपीठ से जुड़ी संस्‍थाओं के काम, नौ से 10 बजे तक सादा अल्पाहार लेते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
UP CM Yogi Adityanath sleeps less than PM Modi
कहा,यहां सड़क पर अखिलेश साइकल चलाएं तो खुद सपा को वोट न दें - फोटो : अमर उजाला

वहीं प्रधानमंत्री मोदी के काम का सेड्यूल भी कुछ इसी तरह का है। प्रधानमंत्री सुबह पांच बजे उठ जाते हैं और इंटरनेट पर खबरें और पीएमओ के ट्वीट पढ़ते हैं। साथ इस पर आए लोगों के रिएक्‍शन को पढ़ना उनकी दिनचर्या में शामिल हैं। इसके बाद प्रधानमंत्री योग करते हैं और अल्पहार लेकर पीएमओ चले जाते हैं।

विज्ञापन
UP CM Yogi Adityanath sleeps less than PM Modi
pm modi yogi - फोटो : अमर उजाला

पीएम मोदी और आदित्यनाथ दोनों ही वास्तविक 'योगी' हैं। प्रधानमंत्री मोदी और आदित्यनाथ दोनों ही योगियों की तरह जीवन व्यतीत करते हैं। दोनों का अपना कोई परिवार नहीं है। पीएम मोदी अक्सर जनसभाओं में कहते हैं कि मेरा कोई परिवार नहीं है, इसलिए परिवारवाद से ऊपर हूं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed