यूपी विधानसभा चुनाव का सियासी जंग अब क्लाइमैक्स की ओर है। सात मार्च को अंतिम चरण की वोटिंग से पहले राजनीतिक दलों के तमाम बड़े दिग्गजों ने प्रचार प्रसार में पूरी ताकत झोंक दी है। इस क्रम में आज शिव की नगरी वाराणसी पीएम मोदी, अखिलेश यादव, राहुल और प्रियंका गांधी पूरी ताकत झोंकने वाले हैं।
प्रधानमंत्री मोदी तीन विधानसभा क्षेत्रों में रोड शो करेंगे। गुरुवार को वाराणसी में ममता बनर्जी संग रैली करने वाले अखिलेश यादव शुक्रवार देर शाम रोड शो करेंगे। वहीं राहुल और प्रियंका गांधी पिंडरा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करेंगे।
इसके अलावा भी भाजपा के कई मंत्री, सपा, बसपा और कांग्रेस के दिग्गज अलग-अलग क्षेत्रों में चुनाव प्रचार में जुटेंगे। प्रियंका गांधी वाराणसी में दो फरवरी से प्रवास कर रही हैं। जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से चुनाव प्रचार खत्म होने तक काशी में ही प्रवास करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी शनिवार को खजुरी में जनसभा को संबोधित करेंगे।
2 of 7
वाराणसी में पीएम मोदी
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश में अंतिम और सातवें चरण का चुनाव बाकी है ऐसे में विभिन्न दलों के नेता पूर्वांचल की विधानसभा सीटों को अपने अपने पक्ष में करने के लिए जद्दोजहद में लगे हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले मिर्जापुर में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वाराणसी आएंगे और रोड शो करेंगे। चुनाव प्रचार खत्म होने तक काशी में ही रहेंगे।
3 of 7
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी(फाइल)
- फोटो : पीटीआई
कांग्रेस नेता राहुल गांधी व महासचिव प्रियंका गांधी शुक्रवार को पिंडरा में जनसभा को संबोधित करेंगे। पिंडरा विधानसभा के फूलपुर स्थित मिडिल स्कूल में दोनों की जनसभा की सारी तैयारियां हो चुकी है। प्रियंका तो वाराणसी में कैंप कर रही हैं लेकिन राहुल गांधी आज वाराणसी पहुंचेंगे। दोपहर 12 बजे वह श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में दर्शन-पूजन करेंगे। इसके बाद वह सड़क मार्ग से पिंडरा विधानसभा के फूलपुर मार्केट जाएंगे और वहां कांग्रेस प्रत्याशी के लिए जनसभा को संबोधित करेंगे।
4 of 7
सभा को संबोधित करते अखिलेश यादव
- फोटो : अमर उजाला
वोटरों को रिझाने के लिए सपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शुक्रवार सायं आठ बजे पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में रोड शो करेंगे। सपा महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा ने बताया है कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का हेलीकॉप्टर सायं 4.45 ोबजे पुलिस लाइन मैदान में उतरेगा। इसके बाद सपा प्रमुख अखिलेश कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर सभी विधानसभा क्षेत्रों के चुनावी समीकरण को परखेंगे।
5 of 7
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
अखिलेश यादव शहर के तीनों विधानसभा प्रत्याशियों पूजा यादव, अशफाक अहमद डब्लू, किशन दीक्षित के साथ रथ पर सवार होकर रोड शो में शामिल होंगे। सपा अध्यक्ष रात 8 से 10 बजे तक भारत माता मंदिर से रथ पर सवार होकर जनता का अभिवादन स्वीकार करते हुए रथयात्रा, गुरुबाग, लक्सा होते हुए गिरिजाघर चौराहा पहुंचेंगे। यहां रोड शो समाप्त कर अखिलेश यादव बाबा काशी विश्वनाथ का दर्शन करने जाएंगे।