{"_id":"5bd5e9efbdec22693e5a3dc1","slug":"two-homosexual-girls-run-away-after-fallen-in-love-at-uttar-pradesh-news","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपीः दो समलैंगिक सहेलियों को आपस में हुआ प्यार तो घर से हुई फरार, परिवार में मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः दो समलैंगिक सहेलियों को आपस में हुआ प्यार तो घर से हुई फरार, परिवार में मचा हड़कंप
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Tue, 30 Oct 2018 07:39 PM IST
विज्ञापन
Trending Videos
lesbian
- फोटो : self
कथित रूप से समलैंगिक रिश्ता रखने वाली दो युवतियां अलग होने के भय से शनिवार को घर से भाग गईं। इनमें से एक युवती की शादी तय हो गई है। इसी युवती के परिवार के लोगों ने रविवार को दूसरी युवती और उसके पिता के खिलाफ अपहरण का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस दोनों की तलाश में जुटी है।
lesbian
- फोटो : self
मीरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की दोनों सहेलियों की उम्र तकरीबन 22 वर्ष है। दोनों इलाहाबाद में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करती हैं। दोनों एक दूसरे के बेहद करीब हैं। दोनों का रिश्ता करीब एक साल पहले सामने आया था। उस समय एक युवती की शादी तय होने पर दूसरी ने हाथ की नस काटकर खुदकुशी की कोशिश की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Lesbian
हालांकि उस समय उसकी सहेली ने जिस युवक से शादी तय हो रही थी, उसे फोन कर बता दिया था कि उसका संबंध किसी और से है। इसके चलते वह रिश्ता टूट गया था। इधर, युवती के परिवार वालों ने फिर उसके लिए रिश्ता ढूंढ लिया। शादी की चर्चा शुरू होते ही शनिवार को दोनों घर से निकल गईं।
विज्ञापन
Lesbian
परिवार वालों ने दोनों की इलाहाबाद वाले ठिकाने पर तलाश की, लेकिन वहां सुराग नहीं मिला। जिस युवती की शादी तय हुई है, उसके परिवार के लोगों ने दूसरी युवती और उसके पिता पर अपहरण का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस केस दर्ज किए बिना ही मामले की छानबीन में जुट गई है।