{"_id":"5a9008934f1c1baa1b8b8f82","slug":"two-crocodile-caught-in-sonebhadra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सोनभद्रः दो मगरमच्छ मिलने से ग्रामीणों में मचा हड़कंप, एक 13 फीट का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्रः दो मगरमच्छ मिलने से ग्रामीणों में मचा हड़कंप, एक 13 फीट का
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,सोनभद्र
Updated Fri, 23 Feb 2018 05:56 PM IST
विज्ञापन
crocodile
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र जिले के घोरावल क्षेत्र में दो अलग अलग स्थानों पर शुक्रवार को दो मगरमच्छ मिलने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। एक मगरमच्छ करीब 13 फीट का मादा है,जबकि दूसरा छह फीट का नर है। इस क्षेत्र में इस वर्ष अब तक कुल 13 मगरमच्छ पकड़े जा चुके हैं। अब तक पकड़े गए मगरमच्छों में यह सबसे बड़ा है। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...
crocodile
- फोटो : अमर उजाला
धुरकरी गांव में शुक्रवार की सुबह दस बजे कुछ ग्रामीणों ने मिर्जापुर मार्ग पर सूखी हुई बकहर नदी किनारे भटक रहे मगरमच्छ को देखा। सूचना मिलते ही वन क्षेत्राधिकारी और उनकी टीम मौके पर पहुंच गई। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद मगरमच्छ को पकड़कर वन टीम ने मुक्खा फाल के दह में छोड़ दिया।
crocodile
- फोटो : अमर उजाला
इसके पूर्व घुवास गांव में सुबह करीब आठ बजे एक मगरमच्छ दिखाई देने की सूचना वन विभाग को मिली। बताया गया कि घुवास गांव में हनुमान मंदिर के पास ग्रामीणों ने करीब छह फीट लम्बा एक मगरमच्छ देखा। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद उसे भी पकड़कर मुक्खा फाल के दह में छोड़ दिया। दोनों स्थानों पर सौ नंबर पुलिस भी पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
crocodile
- फोटो : अमर उजाला
वन क्षेत्राधिकारी एसके राम ने बताया कि दोनों मगरमच्छों को वन रेंज कार्यालय लाकर लिखा पढ़ी की गई और इसके बाद दोनों को मुक्खा फाल के दह में छोड़ दिया गया। बेलन और बकहर नदियों में ये बड़ी संख्या में रहते हैं। इन नदियों में पानी की कमी हो जाने पर ये मगरमच्छ भोजन और पानी की तलाश में बाहर निकल जाते हैं।