{"_id":"5b6de5cd4f1c1b54638b7764","slug":"truck-s-gas-cylinder-blast-in-azamgarh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ में गैस सिलेंडरों से भरे ट्रक में ट्रक ने मारी टक्कर, आग और धमाकों से कई गांवों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़ में गैस सिलेंडरों से भरे ट्रक में ट्रक ने मारी टक्कर, आग और धमाकों से कई गांवों में दहशत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Sat, 11 Aug 2018 10:04 AM IST
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के आजमगढ़ जिले के कई गांव शुक्रवार की देर रात एक के बाद हुए एक कई धमाकों से दहल उठे। ट्रक पर करीब 400 एलपीजी सिलेंडर लेकर जा रहे ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर के बाद लगी आग ने शुक्रवार की रात विकराल रूप ले लिया। आग के चलते एलपीजी सिलेंडरों में विस्फोट शुरू हो गया। यह घटना आजमगढ़ जिले के बरदह थाना क्षेत्र की है। भयानक आग की लपटें कई किलोमीटर दूर तक साफ नजर आ रही थीं। घटना से अनजान लोगों ने जब धमाकों की आवाज सुनी और आग की लपटों को देखा तो उनकी रूह कांप गई। अनहोनी का डर उनके मन को घर कर गया। आगे की स्लाइड्स में देखें....
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
शुरुआती जानकारी के अनुसार सिलेंडर विस्फोट की वजह से लगभग एक दर्जन लोग झुलस गए। हादसे के बाद आजमगढ़-जौनपुर मार्ग पर यातायात रोक दिया गया। इस भीषण आग पर काबू पाने के लिए जहां एक ओर फायर ब्रिगेड की टीम मशक्कत करती दिखीं, वहीं पुलिस टीम प्रभावित मार्ग पर यातायात को दूसरे मार्गों पर डायवर्ट करती नजर आई।
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार ट्रक पर लगभग 400 भरे हुए एलपीजी सिलिंडर लदे थे। सिलिंडर से भरा ट्रक वाराणसी की ओर जा रहा था। करीब 11 बजे बरदह थाना क्षेत्र के पुरसड़ी गांव के बाद उसकी दूसरे ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे के बाद गैस सिलिंडर लदे ट्रक में आग लग गई। देखते-देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। एक-एक कर सिलिंडर में धमाका होने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
धमाकों की आवाज आसपास के दर्जन भर गांवों आइमा, जिवली, उदियावा, मनिहा, भुइली, भदौरा, बारी, बिठार तक सुनी गई। आग के चलते लगभग दर्जन भर लोग झुलस गए। आनन-फानन में सभी घायलों को एंबुलेंस से आसपास के अस्पतालों में भेजा गया। उधर, टक्कर के बाद दोनों वाहन आग में बुरी तरह जल गए। घंटे भर की मशक्कत के बाद रात करीब बारह बजे आग पर फायर ब्रिगेड की टीम ने नियंत्रण पाया।
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
इस बीच क्षेत्राधिकारी लालगंज सच्चिदानंद ने बताया कि आग पर नियंत्रण के लिए फायर ब्रिगेड की छह गाड़ियों को लगाया गया है। फिलहाल आजमगढ़- जौनपुर मार्ग पर आवागमन बंद करने के साथ ही पूरी ट्रैफिक को डायवर्ट कर दिया गया है। बताया कि गैस सिलिंडर में रह-रहकर धमाका होने से बचाव एवं राहत कार्य में दिक्कत आ रही है। हालांकि आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया है।