{"_id":"5bf84082bdec22417f79f06d","slug":"traffic-jam-in-ganga-on-dev-deepawali-at-varanasi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"देव दीपावलीः गंगा की लहरों पर लगा जाम, पहले कभी नहीं देखा होगा ऐसा दृश्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देव दीपावलीः गंगा की लहरों पर लगा जाम, पहले कभी नहीं देखा होगा ऐसा दृश्य
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Sat, 24 Nov 2018 02:01 PM IST
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवों के देव महादेव की नगरी काशी में देव दीपावली पर 84 घाटों पर आयोजन किया गया। इस दौरान घाटों पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। मान्यता के अनुसार त्रिपुर नामक दैत्य पर विजय के पश्चात देवताओं ने कार्तिक पूर्णिमा के दिन अपने सेनापति कार्तिकेय के साथ शंकर की महाआरती और नगर को दीपमालाओं से सजाकर विजय दिवस मनाया था। आगे की स्लाइड्स में देखें...
varanasi
- फोटो : amar ujala
सभी ने देवताओं की दीपावली में शामिल होते हुए घाट पर दिए जलाए और नौका विहार किया। कई बार तो ऐसा लगा की नौकाओं की भीड़ में गंगा में भी ट्रैफिक जाम की स्थिति उत्पन्न होने लगी। हालांकि हर परिस्थिति से निपटने में माहिर हरफनमौला नाविक सामने से किसी अन्य नाव के आने पर एक खास तरीके की आवाज से उसे रास्ता बदलने का संकेत देते रहे और अपने यान को फंसने से बचाते रहे।
varanasi
- फोटो : amar ujala
इस दौरान जल पुलिस और एनडीआरएफ की टीम लगातार गंगा में चक्रमण करती रही। लोगों ने इस अद्भुत दृश्य का लुत्फ गंगा की अविरल धारा में बजड़ों और नाव पर बैठकर भी लिया। किसी बजड़े को दुल्हन की तरह फूल मालाओं से सजाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : amar ujala
परंपराओं को जीवंत रखेन वाली उत्सवधर्मी काशी में शुक्रवार को दोपहर बाद ही दीपोत्सव के लिए लाखों की भीड़ गंगा तट की ओर चल पड़ी। शाम होने से पहले ही घाटों की सीढ़ियां आस्थावानों से खचाखच भर गईं।
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : amar ujala
पूरे उत्साह के साथ महिलाएं, बच्चे और युवा घाटों पर दीप सजाने के लिए उतरे। सुरसरि के घाटों पर कहीं स्वास्तिक तो कहीं ऊं नम: शिवाय तो कहीं काशी आओ प्रवासी के स्लोगन दीपों की अल्पनाओं में प्रज्ज्वलित हुए।