अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म ‘टॉयलेट: एक प्रेम कथा’ रिलीज होने से पहले ही विवादों में घिरती नजर आ रही है। स्वच्छ भारत अभियान से जुड़ी इस फिल्म पर वाराणसी के एक फिल्म मेकर ने कंटेट चोरी का आरोप लगाया है। आगे की स्लाइड्स में जानिए
स्वच्छ भारत अभियान से जुड़ी इस फिल्म पर वाराणसी के फिल्ममेकर प्रवीण व्यास ने कॉपीराइट उल्लंघन का आरोप लगाया है। प्रवीण व्यास ने स्वच्छ भारत मिशन के आधार पर 2016 में एक शॉर्ट फिल्म 'मानिनी' बनाया था जिसे गत वर्ष के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (गोवा) में तीसरा पुरस्कार मिला था।
स्वच्छ भारत अभियान के तहत दो अक्तूबर 2016 को तीसरा राष्ट्रीय पुरस्कार पाने वाली डॉक्यूमेंट्री फिल्म की थीम चुराने का आरोप संबंधित फिल्म की टीम पर लगाया गया है। इसके लिए लीगल नोटिस भिजवाई गई है। यह नोटिस और कोई नही बल्कि डाक्यूमेंटी के निर्देशक और प्रोड्यूसर, वाराणसी के प्रवीण व्यास ने भिजवाया है।
अक्षय कुमार स्टारर टॉयलेट एक प्रेम कथा 11 अगस्त को रिलीज़ होने वाली है और फिल्म पर अब ग्रहण लग गया है। फिल्म मेकर प्रवीण व्यास ने बताया कि 19 जून को नोटिस भिजवाया गया था। फिल्म की टीम ने मेल कर सोचने का वक्त मांगा है। निर्देशक ने कहा कि उनकी मेहनत को कोई चुरा नही सकता वह इसके लिए संघर्ष को तैयार हैं।
प्रवीण व्यास ने कहा, 'मानिनी एक महिला पर आधारित है जो अपने ससुराल में शौचालय ना होने पर विरोध करती है। मानिनी को शादी की पहली रात उसके रिश्तेदार अल-सुबह उठाकर खेत में शौच के लिए जाने को कहती हैं। टॉयलेट: एक प्रेम कथा के ट्रेलर में किरदारों के बीच बिल्कुल यही संवाद दिखाया गया है।