फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यात्रीगण ध्यान दें! 20 दिसंबर से बदलेगा दर्जनों ट्रेनों का रूट और ये रहेंगी निरस्त, देखें पूरी सूची

Wed, 19 Dec 2018 10:56 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Wed, 19 Dec 2018 10:56 AM IST
विज्ञापन
there are so may train route changed and train cancel from varanasi see the list
वाराणसी कैंट स्टेशन - फोटो : अमर उजाला
अगर आप 20 दिसंबर से छह जनवरी तक कहीं ट्रेन से जाने का प्लान बना रहें हैं तो जरा ध्यान दें। मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन के यार्ड रिमॉडलिंग के क्रम में 20 दिसंबर से छह जनवरी तक नान इंटरलॉकिंग कार्य होने से कई ट्रेनें निरस्त कर दी गई हैं। मार्ग परिवर्तन, शार्ट-टर्मिनेशन, टर्मिनल परिवर्तन का भी निर्णय रेल प्रशासन ने लिया है। 19 से 28 दिसंबर तक नई दिल्ली से आने वाली नई दिल्ली-मंडुवाडीह शिवगंगा एक्सप्रेस व 20 से 29 दिसंबर तक मंडुवाडीह-नई दिल्ली शिवगंगा एक्सप्रेस वाराणसी जं. स्टेशन से चलेगी। 19 से 28 दिसंबर तक नई दिल्ली-मंडुवाडीह एक्सप्रेस व 20 से 29 दिसंबर तक मंडुवाडीह-नई दिल्ली  एक्सप्रेस वाराणसी जं. स्टेशन से चलेंगी। आगे की स्लाइड्स में देखें...

  
 
there are so may train route changed and train cancel from varanasi see the list
प्रतीकात्मक तस्वीर
इलाहाबाद सिटी-मंडुवाडीह, मंडुवाडीह-इलाहाबाद सिटी, बलिया-वाराणसी सिटी-बलिया, शाहगंज-औंड़िहार-शाहगंज पैसेंजर, मंडुवाडीह-पटना जं.-मंडुवाडीह एक्सप्रेस,छपरा-वाराणसी सिटी-छपरा एक्सप्रेस गाड़ियां 20 दिसंबर से छह जनवरी तक निरस्त रहेंगी। मंडुवाडीह-मुजफ्फरपुर-मंडुवाडीह एक्सप्रेस 21 दिसंबर से चार जनवरी तक, मंडुवाडीह-जबलपुर एक्सप्रेस 22 दिसंबर से पांच जनवरी तक और जबलपुर-मंडुवाडीह एक्सप्रेस 23 दिसंबर से छह जनवरी तक निरस्त रहेगी।
 
there are so may train route changed and train cancel from varanasi see the list
Indian Railway

24 से 26 दिसंबर तक सिकंदराबाद-दानापुर एक्सप्रेस और लोकमान्य तिलक टर्मिनस-दरभंगा एक्सप्रेस 80 मिनट और 27 दिसंबर को दानापुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस पूर्व मध्य रेलवे पर लगभग 60 मिनट और इलाहाबाद सिटी-हावड़ा एक्सप्रेस लगभग 30 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी। 28 दिसंबर से पांच जनवरी तक दानापुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस पूर्व मध्य रेलवे पर लगभग 60 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
there are so may train route changed and train cancel from varanasi see the list
railway track
छपरा-वाराणसी सिटी पैसेंजर और भटनी-वाराणसी सिटी डेमू 20 दिसंबर से छह जनवरी तक औंड़िहार स्टेशन तक ही चलेगी। यह ट्रेनें औंड़िहार-वाराणसी सिटी के मध्य निरस्त रहेगी। 19 दिसंबर को रामेश्वरम-मंडुवाडीह एक्सप्रेस और 24 दिसंबर को मंडुवाडीह से चलने वाली मंडुवाडीह-रामेश्वरम् एक्सप्रेस इलाहाबाद जं. स्टेशन पर शार्ट-टर्मिनेट होगी और इलाहाबाद जं.-मंडुवाडीह के मध्य निरस्त रहेगी।
 
विज्ञापन
there are so may train route changed and train cancel from varanasi see the list
भारतीय रेलवे
24 दिसंबर से छह जनवरी तक जयनगर-नई दिल्ली एक्सप्रेस व 23 दिसंबर से पांच जनवरी तक नई दिल्ली-जयनगर एक्सप्रेस वाराणसी-प्रयाग-इलाहाबाद जं. के रास्ते चलाई जाएगी। 26 दिसंबर से पांच जनवरी तक सिकंदराबाद-दानापुर एक्सप्रेस मानिकपुर-इलाहाबाद जं.-छिवकी-ब्लाक हट के-पंडित दीनदयाल उपाध्याय जं. के रास्ते चलाई जाएगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed