फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'रन फॉर यूनिटी': पूर्वांचल में एकता के लिए दौड़े भाजपा के मंत्री और सांसद, तस्वीरों में देखें

Wed, 31 Oct 2018 11:21 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Wed, 31 Oct 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
Purvanchal people running today for unity
varanasi - फोटो : अमर उजाला
लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर बुधवार को पूर्वांचल के जिलों में भाजपा की ओर से ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन कर एकता का संदेश दिया गया। इसमें पार्टी के केंद्र और राज्य सरकार के मंत्री, सांसदों और विधायकों ने दौड़ लगाई।  इसके अलावा पूर्वांचल के जिलों में एकता दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जा रहा है। आगे की स्लाइड्स में देखें...


 
Purvanchal people running today for unity
varanasi - फोटो : amar ujala

वाराणसी के राजातालाब में प्रदेश के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा, हरहुआ में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय ने आयोजन में भागीदारी की। गाजीपुर में रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा और प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने एकता दौड़ का शुभारंभ किया। बलिया में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार उपेंद्र तिवारी, आजमगढ़ में परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, जौनपुर में नगर विकास राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव, सांसद रामचरित्र निषाद, सोनभद्र में सांसद छोटे लाल खरवार, भदोही में सांसद वीरेंद्र सिंह ने एकता दौड़ में भागीदारी की। 
 
Purvanchal people running today for unity
varanasi - फोटो : amar ujala
भाजपा की ओर से वाराणसी के प्रत्येक विधानसभाओं में रन फार यूनिटी आयोजित की गई। राज्य मंत्री डा. नीलकंठ तिवारी के नेतृत्व मे आजाद पार्क लहुराबीर से मलदहिया स्थित सरदार वल्लभ चौराहे तक दौड़ लगाई। कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने दौड़ की शुरुआत सिगरा स्थित साजन सिनेमा से मलदहिया स्थित सरदार पटेल की प्रतिमा तक की। उत्तरी विधायक रविंद्र जायसवाल के नेतृत्व मे दौड़ की शुरुआत तेलियाबाग स्थित चौरी माता मंदिर से मलदहिया स्थित सरदार पटेल की प्रतिमा तक की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Purvanchal people running today for unity
varanasi - फोटो : amar ujala
गाजीपुर में केंद्रीय रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा और उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने लंका मैदान से लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर एकता रैली में हिस्सा लिए। सेंट जेवियर्स हाई स्कूल में छात्र-छात्राओं द्वारा रैली का आयोजन किया गया है। प्रधानाचार्य वीणा सिंह ने कहा कि एकता सबसे बड़ी शक्ति है। सपा की ओर से लोहिया भवन पर पटेल जी की जयंती मनाई गई।

 
विज्ञापन
Purvanchal people running today for unity
varanasi - फोटो : amar ujala
आजमगढ़ जिले में लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती धूमधान से मनाई जा रही है। सुबह आठ बजे परिषदीय स्कूलों के बच्चों की प्रभात फेरी और माध्यमिक के छात्रों की रैली निकाली गई। जिला अस्पताल में फल वितरण और वृद्ध एवं कुष्ठ आश्रम में भोजन वितरण कराया गया। सभी विभाग में राष्ट्रीय एकता की शपथ भी दिलाई गई।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed