फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देश के इन विश्व प्रसिद्ध मंदिरों में गैर हिंदुओं के प्रवेश पर है पाबंदी

Sun, 09 Apr 2017 05:02 PM IST
amarujala.com- Written by: शैलेश कुमार शुक्ल
amarujala.com- Written by: शैलेश कुमार शुक्ल Updated Sun, 09 Apr 2017 05:02 PM IST
विज्ञापन
The entry of non-Hindus in these world famous temples of the country is prohibited
javed habib - फोटो : अमर उजाला

देश के मशहूर हेयर स्‍टाइलिस्ट जावेद हबीब के मंगलवार को काशी विश्वना‌थ मंदिर के दर्शन के बाद बनारस में विवाद खड़ा हो गया। हबीब को दर्शन कराने वाले से पुलिस ने पूछताछ की वहीं हेयर स्‍टाइलिस्ट को भी सफाई देनी पड़ी। आगे की स्लाइड में आईए जानते हैं कि काशी विश्वनाथ के अलावा देश के किन मंदिरों में गैर हिंदुओं का प्रवेश वर्जित है-

The entry of non-Hindus in these world famous temples of the country is prohibited
Tirumala Tirupati - फोटो : अमर उजाला

तिरुमला मंदिर

गैर हिंदुओं के प्रवेश पर प्रतिबंध में सबसे पहले जिक्र देश के सबसे अमीर हिंदू मंदिर तिरुपति के तिरुमला मंदिर की। यहां पर गैर हिंदुओं का प्रवेश वर्जित है। अगर गैर हिंदू इस मंदिर में प्रवेश करना चाहते हैं तो उन्हें एक शपथ पत्र देना हो जिसमें भगवान वेंकटेश्वर में आस्‍था की घोषणा करनी होगी।

The entry of non-Hindus in these world famous temples of the country is prohibited
Jagannath Temple - फोटो : अमर उजाला

जगन्नाथ मंदिर

ओडिशा के पुरी स्थित जगन्नाथ मंदिर में केवल परंपरागत हिंदुओं के प्रवेश की अनुमति है। यह मंदिर हिंदुओं की आस्‍था का प्रमुख केंद्र है। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को इस आधार पर यहां पर दर्शन करने से रोक दिया गया था कि उनके पति पारसी थे। इसी तरह की कई अन्य घटनाएं यहां हो चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
The entry of non-Hindus in these world famous temples of the country is prohibited
Guruvayur Temple - फोटो : rediff

गुरुवयूर मंदिर

भगवान कृष्‍ण को समर्पित गुरुवयूर मंदिर में भी गैर हिंदुओं के प्रवेश पर पाबंदी है। यह भगवान कृष्‍ण के सबसे प्रसिद्ध पांच मंदिरों में से एक है। यहां दर्शन करने से पहले अपनी शर्ट उतारकर मुंडु पहनना होता है। महिलाओं को सिर्फ साड़ी पहनने की अनुमति है। गायक येशुदास को यहां प्रवेश नहीं करने दिया गया था।

विज्ञापन
The entry of non-Hindus in these world famous temples of the country is prohibited
Lingaraj Temple - फोटो : rediff

लिंगराज मंदिर ओडिशा

लिंगराज मंदिर ओडिशा आने वालों के लिए पसंदीदा ठिकाना है। यहां करीब छह हजार लोग प्रतिदिन आते हैं। वर्ष 2012 में यहां पर एक रुसी पर्यटक ने प्रवेश कर बवाल मचा दिया था। इसके बाद मंदिर परिसर को शुद्ध किया गया। अशुद्ध हो जाने से 50 हजार रुपये का प्रसाद फेंक दिया गया ।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed