{"_id":"58e5efe44f1c1b084a5b4c88","slug":"modi-yogi-and-now-amar-singh-fed-on-fodder-to-cows","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मोदी और योगी के नक्शे कदम पर अमर सिंह, गायों को खिलाया 'सियासी' चारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी और योगी के नक्शे कदम पर अमर सिंह, गायों को खिलाया 'सियासी' चारा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
समाजवादी पार्टी से निष्कासित राज्यसभा सांसद अमर सिंह जब भी कुछ करते हैं, वह उन्हें चर्चा में ला देता है। अब अमर सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की राह पर चलते हुए गाय को चारा खिलाया है। पूर्व सांसद जया प्रदा के साथ विंध्याचल पहुंचे अमर सिंह ने सपा संरक्षक मुलायम सिंह पर कई तीखे हमले किए।
2 of 9
amar singh
- फोटो : हनी मिश्रा
अमर सिंह व जयाप्रदा ने गुरुवार को नौ कन्याओं का विधिवत पूजन-अर्चन किया। अष्टभुजा मार्ग पर स्थित प्रस्तावित वृद्घा आश्रम परिसर में चल रहे श्री शतचंडी महायज्ञ के समापन पर अमर सिंह व जयाप्रदा ने विधिवत वैदिक मंत्रोच्चार बीच हवन-पूजन किया।
3 of 9
amar singh
- फोटो : हनी मिश्रा
इसके बाद अमर सिंह और जया प्रदा ने नौ कन्याओं का विधिवत पूजन-अर्चन किया। अमर सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ के नक्शे कदम पर चलते हुए आश्रम परिसर में स्थित गौ-शाला में पहुंचकर गाय को चारा व गुड़ खिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 9
amar singh
- फोटो : हनी मिश्रा
बता दें कि पीएम मोदी ने वाराणसी के गढवाघाट और सीएम योगी अपने आश्रम में गायों को चारा खिला चुके हैं। सूत्रों की मानें तो पिछले कई सालों से अमर सिंह यहां आते रहे हैं लेकिन इससे पहले उन्होंने कभी भी गायों को चारा नहीं खिलाया था।
विज्ञापन
5 of 9
jaya prada
- फोटो : हनी मिश्रा
अमर सिंह के इस 'सियासी' चारे के राजनीतिक पंडित कई अर्थ निकाल रहे हैं। वहीं धार्मिक यात्रा पर पहुंचे अमर सिंह राजनीतिक हमला करने से नहीं चूके। कभी मुलायम सिंह यादव को रहनुमा मानने वाले अमर सिंह ने अब उनको धृतराष्ट्र बता दिया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।