फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वाराणसी: ठंड का सितम जारी, कोहरे ने जनजीवन अस्तव्यस्त किया, अस्सी घाट पर घूमने निकले युवा

Tue, 24 Dec 2019 10:23 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 24 Dec 2019 10:23 AM IST
विज्ञापन
Temerature low cold winter weather fog youth in assi ghat varanasi
सोमवार को 11 बजे के बादग कोहरा हटा। - फोटो : अमर उजाला।
ठंड और कोहरे से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। सुबह और शाम को पड़ने वाले कोहरे से शहर के बाहरी इलाकों में लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। मंगलवार सुबह इतना कोहरा था कि लोगों का सड़क पर चलना दूभर हो गया। सड़कों पर वाहनों की रफ्तार भी थम गई। वाहन लाइट जलाकर आगे की ओर बढ़ रहे हैं। वहीं सोमवार की देर रात से ही कोहरना छाने लगा।
Temerature low cold winter weather fog youth in assi ghat varanasi

दिन में 11 बजे धूप निकलने के कारण लोगों ने राहत की सांस ली। शाम ढलते ही गलन फिर बढ़ गई। नगर निगम की ओर से शहर में कई स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की गई है वहीं कुछ स्वयंसेवी संस्थाओं की ओर कंबल का वितरण भी किया गया।

Temerature low cold winter weather fog youth in assi ghat varanasi

सोमवार को न्यूनतम तापमान 08 डिग्री और अधिकतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस रहा। सोमवार देर रात शहर से लेकर बाहरी इलाके तक कोहरे का असर रहा। कोहरे के कारण दृश्यता शून्य के करीब रही और हाथ को हाथ भी नहीं सूझ रहा था। दिन में 11 बजे के बाद कोहरा तो छंट गया लेकिन ठंड का प्रकोप जारी रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Temerature low cold winter weather fog youth in assi ghat varanasi

मौसम विज्ञानी प्रो. एसएन पांडेय का कहना है कि पश्चिमी मध्य प्रदेश, विदर्भ और उत्तरी राजस्थान में इन दो दिनों के दौरान बारिश की संभावना है। इसके असर के कारण इन इलाकों से सटे उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। कई हिस्सों में सुबह और रात में घना कोहरा छाए रहने और कहीं-कहीं दिन में धूप नहीं निकलने के साथ कुहासा छाया रह सकता है।

विज्ञापन
Temerature low cold winter weather fog youth in assi ghat varanasi

बदलते मौसम में सेहत के प्रति सावधानी जरूरी
बदलते मौसम में सेहत के प्रति सावधानी जरूरी है। सर्दी, खांसी और बुखार को हल्के में नहीं लेना चाहिए। अग्रवाल चेस्ट क्लीनिक के डॉ. एसके अग्रवाल ने बताया कि बच्चों और बुजुर्गों को तो विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed