फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पूर्वांचल में ताउते का कहर: वाराणसी समेत कई जिलों में बारिश से जुड़े हादसों में 13 की मौत, 20 से ज्यादा घायल, सोनभद्र में सबसे ज्यादा नुकसान

Thu, 20 May 2021 11:42 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 20 May 2021 11:42 PM IST
सार

चक्रवाती तूफान ताउते के प्रभाव से वाराणसी समेत पूर्वांचल के जिलों में बृहस्पतिवार की सुबह से गरज-चमक के साथ तेज बरसात हुई। वाराणसी,  चंदौली, मिर्जापुर, आजमगढ़ और सोनभद्र में हुए हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई वहीं 20 से ज्यादा घायल हो गए।

विज्ञापन
tauktae cyclone havoc in purvanchal many death in varanasi including another district and more than 20 people injured in rain related accident
पूर्वांचल में ताउते का कहर - फोटो : अमर उजाला

चक्रवाती तूफान ताउते के प्रभाव से वाराणसी समेत पूर्वांचल के जिलों में बृहस्पतिवार की सुबह से गरज-चमक के साथ तेज बरसात हुई। वाराणसी,  चंदौली, मिर्जापुर, आजमगढ़ और सोनभद्र में हुए हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई वहीं 20 से ज्यादा घायल हो गए। अकेले सोनभद्र जिले में बिजली गिरने से एक बालिका समेत आठ लोगों की मौत हो गई जबकि 18 लोग झुलस गए।

वाराणसी में घर गिरने से बच्चे की मौत हो गई तो वहीं चंदौली में सड़क पर गिरे पेड़ से टकराकर बाइकसवार पिता-पुत्र की जान चली गई। मिर्जापुर और आजमगढ़ में भी एक-एक लोगों की मौत की खबर है।    ताउते तूफान का असर वाराणसी समेत आसपास के जिलों में पिछले तीन दिन से बना है। मंगलवार के बाद बुधवार और बृहस्पतिवार को भी पूरी रात गरज चमक और तेज हवा संग झमाझम बारिश हुई। पिछले 3 दिनों में अधिकतम तापमान में 13 डिग्री सेल्सियस की कमी आई है।

tauktae cyclone havoc in purvanchal many death in varanasi including another district and more than 20 people injured in rain related accident
पूर्वांचल में ताउते का कहर - फोटो : अमर उजाला
सोमवार को 41 डिग्री सेल्सियस तापमान था वहीं मंगलवार को कम होकर 32 और बुधवार को 30.6 जबकि बृहस्पतिवार को 28.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसी के साथ वाराणसी में मई महीने में एक दिन में हुई इस बारिश से पिछले 52 साल का रिकार्ड भी टूट गया है। 
tauktae cyclone havoc in purvanchal many death in varanasi including another district and more than 20 people injured in rain related accident
पूर्वांचल में ताउते का कहर - फोटो : अमर उजाला
 सोनभद्र के घोरावल, चोपन, हाथीनाला, जुगैल, बभनी और दुद्धी में बिजली गिरने से छह लोगों की मौत हो गई जबकि 12 लोग झुलस गए। चंदौली में चकिया थाना क्षेत्र के पीडीडीयू नगर मार्ग पर गोंल्हिया पेट्रोल पंप के पास बाइक से तेज रफ्तार में जा रहे पिता-पुत्र की पेड़ से टकराकर मौत हो गई।  मिर्जापुर में बिजली गिरने से हलिया में किसान की मौत हो गई। वहीं अलग-अलग क्षेत्रों में छह लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
tauktae cyclone havoc in purvanchal many death in varanasi including another district and more than 20 people injured in rain related accident
पूर्वांचल में ताउते का कहर - फोटो : अमर उजाला
 उधर,  आजमगढ़ में भी  सगड़ी क्षेत्र के जोगियावीर गांव में बिजली गिरने से एक किसान की जान चली गई।  मऊ में झमाझम बारिश से नगर के एक दर्जन मुहल्लों सहित जिले के विभिन्न ग्रामीण इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप रही। जबकि दोहरीघाट कस्बे में एक व्यक्ति का जर्जर मकान ढहने से महिला और दो बच्चे घायल हो गए।  
विज्ञापन
tauktae cyclone havoc in purvanchal many death in varanasi including another district and more than 20 people injured in rain related accident
पूर्वांचल में ताउते का कहर - फोटो : अमर उजाला
भदोही में पिछले तीन दिनों में रिकार्ड 140 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। सिंहपुर गांव में बारिश के पानी की निकासी को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इसमें दो लोग घायल हो गए।  गाजीपुर के दिलदार नगर में मंडी समिति में रखीं गेहूं की बोरियां भीग गईं।  जौनपुर में 16 एमएम तो वाराणसी में  83 मिमी बारिश रिकार्ड की गई।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed