{"_id":"5b87c36f42c79246615454de","slug":"suspicious-bag-found-from-varanasi-airport","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वाराणसी एयरपोर्ट पर लावारिस बैग मिलने से मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी एयरपोर्ट पर लावारिस बैग मिलने से मचा हड़कंप
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Thu, 30 Aug 2018 03:44 PM IST
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर गुरुवार की सुबह अचानक एक लावारिस बैग मिलने से हड़कंप मच गया। यह खबर मिलते ही संबंधित विभाग हरकत में आ गए। सीआईएसएफ को जैसे ही इस बैग के बारे में पता चला तो तुरंत पुलिस को सूचित किया गया। सुरक्षाकर्मियों ने उक्त जगह को आनन फानन में खाली कराया। एयरपोर्ट के पोर्टिको में काफी देर से ट्राली पर बैग रखा हुआ था। आगे की स्लाइड्स में देखें..
varanasi
- फोटो : amar ujala
एयरपोर्ट के पोर्टिको में काफी देर से ट्राली पर बैग रखा हुआ था। प्रस्थान गेट के पास सुबह 10 बजे लावारिस बैग मिलने से कर्मचारियों व अधिकारियों हड़कंप मच गया। जब सुरक्षाकर्मियों की निगाह उस बैग पर पड़ी तो तत्काल कंट्रोल रूम को सूचित किया गया। सीआईएसएफ की डॉग स्क्वायड यूनिट तत्काल मौके पर पहुंची और बैग की जांच पड़ताल की।
varanasi
- फोटो : amar ujala
जांच में बैग में कोई संदिग्ध वस्तु मिलने की संभावना नहीं प्रतीत हुई, बावजूद इसके बैग की विधिवत जांच करने के लिए सीआईएसएफ ने आरओवी (रिमोट ऑपरेटेड वेहिकल) मशीन का सहारा लिया। रिमोट से चलित आरओवी मशीन के सहारे सीआईएसएफ के जवान उस बैग को एक्सरे मशीन में ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : amar ujala
एक्सरे करने पर पता चला कि उसमें कोई हानिकारक सामान नहीं है, बैग में कपड़े और कुछ कागजात हैं। उसके बाद एयरपोर्ट के अधिकारियों सहित सीआईएसएफ ने राहत की सांस ली। इस पूरे घटनाक्रम में आधे घंटे तक एयरपोर्ट के पोर्टिको क्षेत्र को पूरी तरह सीज कर दिया गया था।
विज्ञापन
बाबतपुर एयरपोर्ट
वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर लावारिस बैग मिलने की सूचना से अधिकारी हलकान रहे। मगर आधे घंट में जब यह पता चल गया कि बैग में कुछ नहीं है तो लोगों ने राहत की सांस ली। उक्त सफेद रंग के बैग पर किसी ने दावा नहीं किया है।