फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Prime Minister Narendra Modi will walk on the blue carpet at Namo Ghat.

Varanasi News: नमो घाट पर ब्लू कारपेट पर चलेंग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Sun, 18 Oct 2026 01:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Prime Minister Narendra Modi will walk on the blue carpet at Namo Ghat.
वाराणसी। गंगा के किनारे नमो घाट पर होने वाले एयर शो की तैयारियां अब नए रंग में नजर आने लगी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए घाट के तीनों फेस पर भारतीय वायुसेना की पहचान से जुड़ा है रंग का ब्लू कारपेट बिछाया जा रहा है। शनिवार से शुरू हुए इस काम के तहत सीढ़ियों से लेकर घाट के फर्श तक कारपेट बिछाया जा रहा है। प्रधानमंत्री इसी कारपेट पर चलकर कार्यक्रम स्थल तक पहुंचेंगे। एयर शो और भारतीय वायुसेना से जुड़ी तैयारियों के बीच ब्लू कारपेट से सजा स्वागत मार्ग घाट को खास रूप देने के साथ ही आयोजन की भव्यता बढ़ाएगा। घाट पर मेहमानों के स्वागत, आवागमन और सुरक्षा से जुड़े इंतजामों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री के आगमन को ध्यान में रखकर नमो घाट के अलग-अलग हिस्सों में व्यवस्थाएं की जा रही हैं। शनिवार देर शाम तक सीढ़ियों और फर्श पर कारपेट बिछाने का काम जारी था। पूरे घाट पर एकरूपता के साथ अतिथियों के आवागमन को व्यवस्थित बनाया जा रहा है। एयर शो के दौरान बड़ी संख्या में विशिष्ट अतिथियों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए उनके बैठने और आवाजाही के लिए अलग-अलग इंतजाम किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

हेलीपैड से फेस-1 तक बनेगा अलग रास्ता
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवागमन को सुगम बनाने के लिए हेलीपैड से नमो घाट के फेस-1 तक दोनों ओर लोहे के ट्रस लगाकर अलग रास्ता बनाया जा रहा है। इस मार्ग से प्रधानमंत्री और एयर शो में शामिल होने वाले विशिष्ट अतिथियों को उनके निर्धारित बैठने के स्थान तक पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन



इनसेट--
फेस-2 और 3 पर बन रहे पांच हैंगर टेंट
नमो घाट के फेस-दो और तीन पर पांच बड़े हैंगर टेंट बनाए जा रहे हैं। बिना खंभों वाले ये बड़े हैंगर टेंट वातानुकूलित रहेंगे। जिनमें कार्यक्रम से जुड़ी व्यवस्थाएं की जाएंगी। इसके अलावा घाट पर 10 से अधिक वीआईपी कैनोपी भी तैयार की जा रही हैं। इन व्यवस्थाओं के जरिए अतिथियों के बैठने और उनके लिए निर्धारित स्थानों को व्यवस्थित किया जाएगा। एयर शो के दौरान घाट पर आने वाले मेहमानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट--
सफाई के साथ सुरक्षा: घाट पर लगेंगे 100 से अधिक डस्टबिन और अग्निशमन उपकरण
नमो घाट पर साफ-सफाई और सुरक्षा के लिए भी विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। घाट के अलग-अलग स्थानों पर 100 से अधिक प्लास्टिक और स्टील के डस्टबिन लगाए जाएंगे। वहीं, छोटे और बड़े अग्निशमन उपकरण भी रखे जाएंगे। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी को देखते हुए इन व्यवस्थाओं को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed