{"_id":"5a67690d4f1c1b89268b60ca","slug":"subhash-chandra-bose-birth-anniversary-celebrate-in-purvanchal","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पूर्वांचल में धूमधाम से मनाई गई नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती, देखें तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्वांचल में धूमधाम से मनाई गई नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती, देखें तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Tue, 23 Jan 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
subhash chandra bose
- फोटो : अमर उजाला
नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 121 वी जयंती पूरे पूर्वांचल में धूमधाम से मनाई गई। मंगलवार को जयंती के उपलक्ष्य में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। आगे की स्लाइड्स में देखें...
Trending Videos
subhash chandra bose
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में सेंट्रल बार एसोसिएशन के सभागार में अधिवक्ता उत्थान समिति के सहयोग से नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान कुपवाड़ा में शहीद हुए मंगल पटेल की पत्नी शीला देवी का सम्मान 39 जीटीसी के कर्नल केके अग्रवाल ने किया। कर्नल अग्रवाल ने कहा कि अधिवक्ताओं के रक्तदान से देश के सैनिकों का मनोबल बढ़ेगा।
subhash chandra bose
- फोटो : अमर उजाला
नगर की सामाजिक संस्था अभिनव विचार मंच के संयोजन में आयोजित विद्यालयों की वार्षिक रैली में एक दर्जन विद्यालयों के छात्रों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। कार्यक्रम में आयोजित 10 अलग अलग प्रतियोगिताओ में सैकड़ो छात्रों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि 36वीं वाहिनी पीएसी के डिप्टी एसपी राजेंद्र प्रसाद सिंह यादव और संस्था के अध्यक्ष जगदीश सिंह संरक्षक त्रिलोकी प्रसाद ने दीप प्रज्वलित कर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
subhash chandra bose
- फोटो : अमर उजाला
मिर्जापुर में नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती जिले भर में मनाई गई। स्कूलों में नेताजी के बलिदान और उनके जीवन चरित्र के बारे में बच्चों को बताया गया। उनका जीवन प्रेरणादायक बताते हुए उनके बताए गए मार्ग पर चलने का आह्वान किया गया। स्कूली बच्चों ने झांकियां भी निकालीं।
विज्ञापन
subhash chandra bose
- फोटो : अमर उजाला
जौनपुर में सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के परिसर स्थित रोवर्स-रेंजर्स भवन में नेताजी की मूर्ति पर कुलपति प्रो. राजाराम यादव ने पुष्प अर्पित किया। उन्होंने कहा कि नेताजी ने देश की आजादी में जो योगदान किया, उसे भुलाया नहीं जा सकता है। कुलपति ने कहा कि नेताजी ने अपने कुशल रणनीति क्षमता के बल पर विश्व के विभिन्न देशों में भ्रमण कर भारत के समर्थन में लोगों को खड़ा किया था।