{"_id":"5bbb8091867a5528340ef9fd","slug":"students-of-up-college-sabotage-in-nurshing-home","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बनारस के नर्सिंग होम में छात्रों ने मचाया उत्पात,डॉक्टरों के साथ मारपीट, अफरातफरी का माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनारस के नर्सिंग होम में छात्रों ने मचाया उत्पात,डॉक्टरों के साथ मारपीट, अफरातफरी का माहौल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Tue, 09 Oct 2018 05:48 PM IST
विज्ञापन
उल्टी पड़ी कुर्सियां
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनारस के अर्दली बाजार स्थित सुधा नर्सिंगहोम में सोमवार को यूपी कॉलेज के छात्रों ने जमकर हंगामा और तोड़फोड़ किया। आरोप है कि नर्सिंगहोम में भर्ती एक मरीज को जबरन डिस्चार्ज कराने के साथ ही पूरा भुगतान माफ कराने का सभी दबाव बना रहे थे। बात न मानने पर डॉक्टरों के साथ मारपीट और नर्सिंगहोम में तोड़फोड़ की गई। इससे करीब आधे घंटे तक अफरातफरी का माहौल रहा। आगे की स्लाइड्स में देखें...
varanasi
- फोटो : amar ujala
सूचना पाकर जब तक पुलिस पहुंचती तब तक सभी भाग निकले थे। क्राइम ब्रांच ने नर्सिंगहोम के सीसी कैमरे की फुटेज से यूपी कॉलेज के दो छात्रनेताओं को चिह्नित किया है। वहीं, नर्सिंगहोम संचालक डॉ. केके सिंह की तहरीर पर यूपी कॉलेज के छात्रनेता प्रशांत पांडेय उर्फ बाघा और शिवम सिंह सहित 50 अज्ञात के खिलाफ कैंट थाने में गंभीर आपराधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
varanasi
- फोटो : amar ujala
सुधा नर्सिंगहोम में चार अक्तूबर को कैमूर (बिहार) की मीरा सिंह को भर्ती कराया गया था। रविवार को ऑपरेशन के बाद मीरा को सोमवार को डिस्चार्ज किया जाना था। आरोप है कि इसी बीच यूपी कॉलेज के छात्रनेता छात्रों के साथ नर्सिंगहोम में पहुंचे और इलाज में हुए खर्च का पूरा बिल माफ करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : amar ujala
डॉक्टरों ने कहा कि पूरा बिल माफ नहीं हो सकता है कुछ छूट जरूर दी जा सकती है तो छात्र धमकाते हुए बाहर निकल गए। इसके थोड़ी ही देर बाद 50-60 की संख्या में छात्र पहुंचे और तोड़फोड़ शुरू कर दिए। इसके बाद उपद्रवी छात्र भर्ती मरीज को और उसका कागजात लेकर भाग गए। छात्रों का उपद्रव देख मरीज, डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ नर्सिंगहोम के बाहर भाग निकले थे।
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : amar ujala
सूचना पाकर एसपी क्राइम ज्ञानेंद्र नाथ प्रसाद, क्राइम ब्रांच प्रभारी विक्रम सिंह और कैंट इंस्पेक्टर राजीव रंजन उपाध्याय फोर्स के साथ पहुंचे। इसके बाद जाकर माहौल सामान्य हुआ। डॉक्टर केके सिंह ने बताया कि पहले भी यह छात्र पैसा मांग चुके हैं। आज फिर एक मरीज के इलाज में आए खर्च को माफ करने का दबाव बना रहे थे। उन्हें डिस्काउंट करने की बात कही गई तो मारपीट और तोड़फोड़ करने लगे।