फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

होली की खुशियां गम में डूबीं, छात्र का शव पहुंचते की गांव में कोहराम, सभी की जुबां पर 'हे भगवान, यह कैसा अनर्थ'

Mon, 29 Mar 2021 02:52 PM IST
हरि User न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: हरि User Updated Mon, 29 Mar 2021 02:52 PM IST
विज्ञापन
Student murder in Varanasi dead body reached home after postmortem police force
मृतक विनय की फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया।

उत्तर प्रदेश के वाराणसी जनपद के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र स्थित बिहड़ा गांव में बदमाशों की गोली से जान गंवाने वाले छात्र विनय का शव सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचा। शव पहुंचते ही चहुंओर मातम छा गया। अपने कलेजे के टुकड़े को कफन में लिपटा देख मां-बाप बेसुध हो गए। पिता किसान जीतनारायण पहलवान उर्फ जित्तन यादव का कहना था कि हे भगवान, यह कैसा अनर्थ हो गया...। हमारी तो किसी से कोई दुश्मनी भी नहीं है। हमने भला किसी का क्या बिगाड़ा था, जिसकी सजा हमारे बेटे को जान देकर चुकानी पड़ी। यह होली जिंदगी भर नहीं भूलेगी। जित्तन को परिजन और ग्रामीण बड़ी ही मुश्किल से संभाले थे। वहीं बदमाशों की गोली लगने से बच्ची और एक राहगीर भी घायल हुए हैं। जिनका उपचार चल रहा है। अगली स्लाइड पर क्लिक कर देखें...।

Student murder in Varanasi dead body reached home after postmortem police force
बिहड़ा गांव में मौजूद पुलिस फोर्स। - फोटो : अमर उजाला

पुलिस फोर्स के बीच हुआ अंतिम संस्कार 
बदमाशों की गोली लगने से मौत के बाद विनय का शव भारी पुलिस फोर्स के बीच सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद घर लाया गया। चारो ओर चीत्कार ही सुनाई दे रही थी। ग्रामीणों ने विनय के हत्यारों को जल्द गिरफ्तार कर 72 घंटे में सजा दिए जाने की मांग की। बदमाशों की गोली से विनय की मौत के बाद गांव में शोक का माहौल है। दोपहर में भारी पुलिस फोर्स के बीच मिर्जापुर जिले के बरेनी घाट पर शव का अंतिम संस्कार किया गया। इस संदर्भ में राजातालाब के उप जिलाधिकारी मणिकंदन ए. ने लोगों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। कहा, जल्द से जल्द हत्यारों को गिरफ्तार किया जाएगा। 

Student murder in Varanasi dead body reached home after postmortem police force
होलिका दहन की रात वारदात स्थल पर मौजूद पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

रात आठ बजे तीन लोगों को बदमाशों ने मारी थी गोली
मिर्जामुराद थाना अंतर्गत बिहड़ा गांव में रात आठ बजे के लगभग लोग होलिका दहन की तैयारियों में जुटे थे। इसी बीच बदमाशों की गोली से विनय की जान चली गई, जबकि पंखुड़ी और चिराग घायल हो गए। विनय की मौत की सूचना मिलते ही उसकी मां सवित्रा देवी अचेत हो गई। होश में आने पर वह बार-बार यही कह रही थी कि हमें हमारे लाल के पास ले चलो...। विनय के दोनों बड़े भाइयों अच्छेलाल और गौरीशंकर का भी रो-रोकर बुरा हाल था। उधर, ग्रामीणों का कहना था कि विनय अच्छा लड़का था और कभी किसी विवाद में उसका नाम सामने नहीं आया। बदमाशों ने विनय को गोली क्यों मारी, यह बात समझ से परे है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Student murder in Varanasi dead body reached home after postmortem police force
होलिका दहन की रात वारदात स्थल पर ग्रामीणों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला

होलिका दहन छोड़ विनय के घर पर इकट्ठा हुए ग्रामीण 
गोली मारकर विनय की हत्या की सूचना पाकर बिहड़ा गांव के ग्रामीण होलिका दहन का कार्यक्रम छोड़कर उसके घर के सामने इकट्ठा हो गए। सभी का कहना था कि त्योहार के मौके पर हुई इस वारदात के बाद गांव में मातम पसरा है। अब कैसे होलिका दहन करें और कल क्या होली मनाएंगे। ग्रामीणों ने मांग की है कि बदमाशों को पुलिस जल्द गिरफ्तार करे।

विज्ञापन
Student murder in Varanasi dead body reached home after postmortem police force
अंतिम यात्रा में शामिल ग्रामीण और पुलिस अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

पहले लगा कि खिलौने वाली पिस्तौल से कोई मजाक कर रहा है
ग्रामीणों का कहना था कि जब उन्होंने पहली बार गोली चलने की आवाज सुनी तो ऐसा लगा जैसे कि होली के समय कोई खिलौने वाली पिस्तौल लेकर मजाक कर रहा है। विनय जब जमीन पर गिर पड़ा तो लोग उसकी ओर दौड़े लेकिन इसी बीच बदमाश समीप ही खेल रही पंखुड़ी को भी गोली मारकर औराई की ओर भाग निकले।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed