{"_id":"5c261756bdec225726711ae3","slug":"student-girls-made-40-country-flags-with-hands-for-migrants-honour","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरें : प्रवासी भारतीयों के सम्मान में छात्राओं ने हाथों से बनाए 40 देश के झंडे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्वीरें : प्रवासी भारतीयों के सम्मान में छात्राओं ने हाथों से बनाए 40 देश के झंडे
Sat, 29 Dec 2018 10:18 AM IST
shashikant misra
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: shashikant misra
Updated Sat, 29 Dec 2018 10:18 AM IST
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : amar ujala
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में आगामी साल 21 से 23 जनवरी तक आयोजित होने वाले प्रवासी भारतीय सम्मेलन को लेकर तैयारियां जोरों पर है। सरकार इस कार्यक्रम को उत्सव की तरह करना चाहती है। आगे की स्लाइड्स में देखें...
Trending Videos
varanasi
- फोटो : amar ujala
काशीवासी और स्कूल छात्र-छात्राएं भी प्रवासी भारतीय सम्मेलन की तैयारियां करने में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने एवं अतिथियों के स्वागत के लिए सभी योगदान कर रहे हैं।
varanasi
- फोटो : amar ujala
श्री अग्रसेन कन्या पीजी कॉलेज के अंबेडकर अध्ययन केंद्र की ओर से आयोजित विभिन्न देशों के ध्वज सम्मान समारोह में छात्राओं ने 40 देशों के झंडों को अपनी हाथों से बनाकर सम्मान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : amar ujala
अंबेडकर अध्ययन केंद्र की निदेशक डॉ कमलेश दुबे ने कहा कि यह हम सबकी जिम्मेदारी है कि प्रवासी भारतीयों के सामने हम अपने नगर की बेहतर छवि प्रस्तुत करें। राजनीति विज्ञान के प्रवक्ता डॉ धनंजय सहाय ने बताया कि प्रवासी भारतीय सम्मेलन एक ऐसा मंच है जहां प्रवासी भारतीय अपने अनुभव अपने देशवासियों के साथ साहित्य एवं संस्कृति को साझा करेंगे और भारत सरकार द्वारा सम्मानित होने पर गौरव का अनुभव करेंगे।
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : amar ujala
निर्णायक मंडल की डॉ आभा सक्सेना एवं डॉ मीना अग्रवाल ने अपूर्वा शर्मा को प्रथम, सुनयना विश्वकर्मा को द्वितीय एवं सुधा विश्वकर्मा को तृतीय चुना। कार्यक्रम में संचालन डॉ प्रतिमा त्रिपाठी ने किया। वहीं धन्यवाद ज्ञापन डॉ विनीता पांडेय और संयोजन पवन सिंह ने किया।