फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: घर में महिलाओं के साथ मारपीट पर दो गांवों में तनाव, पथराव

Sun, 02 Feb 2020 01:35 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 02 Feb 2020 01:35 PM IST
विज्ञापन
Stine pelting clash between two villagers tension in ghazipur dist
लाठी डंडे से लेकर भागते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में दो गांवों के बीच पत्थरबाजी शुरू हो गई। दोनों गावों में तनाव का माहौल है। मौके पर भारी पुलिस बल पहुंच गया है।

Stine pelting clash between two villagers tension in ghazipur dist

जिले के सुहवल थाना क्षेत्र के सरैया और कासिमपुर गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस की भी हिम्मत नहीं है कि वह गांव में प्रवेश करे। सुहवल प्रभारी निरीक्षक संजय वर्मा पुलिस फोर्स संग गांवों के चारों तरफ चक्रमण कर रहे हैं।

Stine pelting clash between two villagers tension in ghazipur dist

रविवार की सुबह उस वक्त माहौल बिगड़ा जब सरैयां गांव की कुछ महिलाओं ने शोर मचाते हुए कहा कि बगल के गांव कासिमपुर के कुछ युवक घर में घुसकर मारपीट कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Stine pelting clash between two villagers tension in ghazipur dist

इस अफवाह के बाद दोनों गांव के महिला, पुरुष और बच्चे लाठी-डंडे, ईंट-पत्थर लेकर एक दूसरे की ओर दौड़ पड़े और पथराव करने लगे। इसके तत्काल बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। दोनों तरफ से वाहन की कतार लग गई है।

विज्ञापन
Stine pelting clash between two villagers tension in ghazipur dist

सूचना पर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक चंद्रप्रकाश शुक्ल फोर्स संग पहुंचे और पीएसी के साथ पूरे गांव का भ्रमण करने लगे मौके पर फोर्स जमी हुई है। फिलहाल गांवों का माहौल शांत लेकिन तनावपूर्ण हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed