{"_id":"5a8d3b4e4f1c1b78028b5a06","slug":"son-of-a-taxi-driver-from-varanasi-selected-for-the-indian-hockey-team","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"टैक्सी चालक के बेटे ने भारतीय हॉकी टीम में जमाई काशी की धाक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैक्सी चालक के बेटे ने भारतीय हॉकी टीम में जमाई काशी की धाक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Thu, 22 Feb 2018 02:15 PM IST
विज्ञापन
sumit
- फोटो : facebook
जिनके पास आगे बढ़ने का जज्बा है, कुछ कर दिखाने की जिद है, शिखर छूने का जुनून है, उनकी राह में कोई मुश्किल चाहे कितनी भी बड़ी क्यों न हो कभी बाधा नहीं डाल सकती। बनारस के ऐसे ही जज्बावान हैं, होनहार हाकी खिलाड़ी सुमित। भारतीय हाकी टीम में अपनी जगह पक्की कर सुमित ने एकबारगी फिर काशी की धाक जमा दी है। सुल्तान अजलान शाह कप हाकी में वह भारतीय टीम की तरफ से अपना हुनर दिखाएंगे। आगे की स्लाइड्स में देखें..
sumit
- फोटो : facebook
सुमित का अब तक का यह सफर उन तमाम युवा प्रतिभाओं के लिए प्रेरणादायक है, जो मुश्किलों, संघर्षों से जूझकर अपने सपनों में रंग भरने में जुटे हैं। टैक्सी चालक पिता रामजी गौड़ और मां शम्भा देवी के साथ ही समूची काशी आज अपने लाल के इस कमाल से गौरवान्वित है। सुमित का स्टिक पर कमाल का कमांड है। फील्ड पर मूवमेंट भी काफी तेज है।
sumit
- फोटो : facebook
काशी की धरती से मोहम्मद शाहिद, विवेक सिंह, राहुल सिंह जैसे पूर्व ओलंपियनों की लंबी फेहरिस्त है। ओलंपियन राहुल सिंह से हाकी की बारीकियां सीखकर नेशनल टीम में जगह बनाने वाले सुमित की उपलब्धि इस नजरिए से और खास बन जाती है कि वह एक बेहद सामान्य परिवार से हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
sumit
- फोटो : facebook
शिवपुर मिनी स्टेडियम के पास रहने वाले सुमित के पिता रामजी गौड़ टैक्सी चलाकर बमुश्किल इतना ही कमा पाते हैं कि परिवार का गुजर-बसर हो जाए। मां शम्भा देवी गृहिणी हैं। हॉकी में कॅरियर बनाने निकले बेटे सुमित के राष्ट्रीय टीम में चुने जाने की जानकारी पाकर उनकी आंखें छलक आईं।
विज्ञापन
sumit
- फोटो : facebook
सेंटर फारवर्ड से खेलने वाले सुमित ने पिछले साल जूनियर इंडिया टीम में खेला था। ओलंपियन विवेक सिंह हॉकी एकेडमी के प्रशिक्षु सुमित ने हाल ही में वाराणसी में आयोजित अखिल भारतीय विवेक सिंह हॉकी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया था। उनके कोच ओलंपियन राहुल सिंह बताते हैं कि सुमित और उसका बड़ा भाई अमित दोनों हाकी को लेकर बेहद जुनूनी थे।