रामनगर की विश्वप्रसिद्ध रामलीला के दौरान हो रही बारिश में भी आस्थावान डटे थे। रेनकोट पहने श्रीराम ने ताड़का वध किया। वहीं, कीचड़ के कारण मूल स्थान से थोड़ा हटकर ताड़का वध की रामलीला हुई। धरती को राक्षसों से मुक्त करने के लिए अवतरित प्रभु श्रीराम ने ताड़का वध से इसका श्रीगणेश किया। राक्षसों का वध कर ऋषियों-मुनियों की यज्ञादि की राह निष्कंटक की।
PHOTOS: रेनकोट पहन कर श्रीराम ने किया ताड़का वध, रामनगर की रामलीला में दिखा अद्भुत नजारा, तस्वीरों में देखें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Sun, 01 Oct 2023 09:45 AM IST
सार
रामनगर की विश्व प्रसिद्ध रामलीला के तीसरे दिन शनिवार को विश्वामित्र आगमन, ताड़का सुबाहु वध, मारीच निरसन, अहिल्या तारण, गंगा दर्शन, मिथिला प्रवेश, श्रीजनक मिलन प्रसंगों की लीला हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन