फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

श्रेया हत्याकांड: 15 मिनट में हत्या करने के बाद जंगलों में घूमा आरोपी, कांवड़िया बनकर शिविर में काटीं रातें

Tue, 08 Sep 2026 02:12 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Tue, 08 Sep 2026 02:12 PM IST
सार

श्रेया उपाध्याय हत्याकांड का आरोपी विवेक चौबे गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा किया। हत्या के बाद विवेक मिर्जापुर के जंगलों में घूमा, कांवड़िया बनकर शिविर में रातें काटीं। गिरफ्तारी के बाद श्रेया की मां ने आरोपी से पूछा कि बेटी को क्यों मारा। इस पर उसने कोई जवाब नहीं दिया। 

विज्ञापन
Shreya Murder Case After murder he roamed forests of Mirzapur and spent nights in camps posing as Kanwariya
आरोपी विवेक चौबे, श्रेया की मां रीता उपाध्याय व मृतका की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी में राजातालाब की श्रेया उपाध्याय से आरोपी विवेक चौबे पिछले पांच साल से संपर्क में था। दोनों के बीच प्रेम संबंध था। 15 मिनट में श्रेया की हत्या के बाद विवेक ननिहाल पहुंचा। इसके बाद मिर्जापुर-सोनभद्र के बॉर्डर को ठिकाना बनाया। पुलिस से बचने के लिए वह जंगलों में घूमता रहा। सावन में मिर्जापुर के कांवरिया राहत शिविर में रात काटी और भोजन करता रहा। चुनार के मंदिरों और मठों में भी कुछ रातें गुजारीं। बाल मुंडवाए, ताकि पुलिस और अन्य कोई उसे पहचान न सके। एसओजी और राजातालाब पुलिस की टीम ने आरोपी को सटीक सर्विलांस के जरिये दबोचा।

Shreya Murder Case After murder he roamed forests of Mirzapur and spent nights in camps posing as Kanwariya
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
एडीसीपी गोमती जोन नृपेंद्र कुमार ने बताया कि श्रेया और विवेक की पांच साल से बातचीत होती थी। मगर, शादी तय होने के बाद से श्रेया ने विवेक से किनारा कर लिया था। विवेक ने श्रेया को बरगलाया भी था कि शादी के बाद तलाक दे देना और फिर शादी कर लेंगे। विवेक की इस हरकत से श्रेया ने पूरी तरह उससे दूरी बना ली थी। यही वजह रही कि श्रेया ने उसका फोन उठाना भी बंद कर दिया था। इस कारण वह आक्रामक हो गया था। दोनों के बीच काफी मतभेद हो गए थे।
Shreya Murder Case After murder he roamed forests of Mirzapur and spent nights in camps posing as Kanwariya
श्रेया उपाध्याय के पिता सुनील - फोटो : अमर उजाला
दोस्त को भी धोखे में रखा, नहीं बताई पूरी बात
एसओजी की पूछताछ में सामने आया कि विवेक चौबे ने अपने साथ पढ़े दोस्त पुनीत मिश्रा को भी धोखे में रखा। उसे लालच दिया कि हत्या को अंजाम देना है। इसके एवज में 22 लाख रुपये मिलेंगे। 11-11 लाख रुपये में आपस में बांट लेंगे। विवेक ने पुनीत को यह नहीं बताया कि श्रेया की ही हत्या करनी है। पुनीत को लगा कि विवेक के कमरे पर ही हत्या करनी है और वारदात के बाद वह रुपये लेकर झारखंड रांची भाग जाएगा। वारदात को अंजाम देने के बाद विवेक का मोबाइल बंद हुआ और वह फिर नहीं खुला। पुनीत को लगा कि विवेक ने धोखा दे दिया। वह कैब बुक कर घटनास्थल से भागा। यही से पुनीत को पुलिस ने चिह्नित कर लिया और फिर पूरा राज उजागर हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Shreya Murder Case After murder he roamed forests of Mirzapur and spent nights in camps posing as Kanwariya
श्रेया उपाध्याय की मां रीता उपाध्याय - फोटो : अमर उजाला
मां ने पूछा- मेरी बेटी को क्यों मारा, नीचे लटकाए रखा मुंह
श्रेया के हत्यारोपी विवेक चौबे को लेकर राजातालाब पुलिस थाने पर पहुंची। श्रेया के माता-पिता मरुई के ग्राम प्रधान और अन्य ग्रामीण, क्षेत्रीय लोग भारी संख्या में थाने पहुंचे। श्रेया की मां रीता उपाध्याय को कुछ देर के लिए आरोपी से मिलने की इजाजत पुलिस ने दी। रीता ने जब विवेक से पूछा कि उसने उनकी प्यारी बेटी की हत्या क्यों की, विवेक नजर ऊपर नहीं उठा सका। कई बार रीता ने यह सवाल किया। आरोपी लगातार जमीन की तरफ नजर नीचे किया रहा।
विज्ञापन
Shreya Murder Case After murder he roamed forests of Mirzapur and spent nights in camps posing as Kanwariya
श्रेया उपाध्याय की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

रीता उपाध्याय ने पूछा कि वह 18,19 और 20 अगस्त को कहां रहा व किस-किस से बात की। बात करने के सवाल पर विवेक चुप रहा लेकिन इतना जरूर कहां कि 20 अगस्त को वह भुवालपुर में था। एक बार उसने रीता उपाध्याय को मामी कहकर संबोधित किया और हाथ जोड़कर नमस्कार भी किया, जिस पर रीता ने आरोपी को कड़ी फटकार लगाई। रीता ने कहा कि वह अब मामी कहने लायक नहीं रह गया है। जिस हाथों से तुमने मेरी बेटी का कत्ल किया है, उस हाथों से नमस्कार करने लायक भी नहीं रह गए हो हत्यारे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed