फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Threatened with AI-generated obscene video Student chose death accused 25000 bounty arrested case solved

एआई से अश्लील वीडियो बनाकर धमकी: छात्र ने चुना माैत का रास्ता, 25 हजार का इनामी आरोपी अरेस्ट; ऐसे खुला मामला

Sat, 22 Aug 2026 08:33 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sat, 22 Aug 2026 08:33 PM IST
सार

यौन प्रताड़ना से परेशान होकर छात्र के आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने राजस्थान से 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने सस्ते लैपटॉप का झांसा देकर छात्र से ठगी की, फिर एआई की मदद से उसका अश्लील वीडियो बनाकर धमकाया और रुपये मांगे। पांच जून को छात्र ने जान दे दी थी। मोबाइल कॉल रिकॉर्ड से मामला खुला।

विज्ञापन
Threatened with AI-generated obscene video Student chose death accused 25000 bounty arrested case solved
मामले की जानकारी देती पुलिस। - फोटो : संवाद

विस्तार

सोनभद्र जिले में यौन प्रताड़ना का एक और मामला सामने आया है। सोशल मीडिया में सस्ते लैपटॉप बेचने का झांसा देकर ठगों ने पहले स्नातक के छात्र से रुपये ऐंठे और बाद में एआई की मदद से उसकी अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने लगे। आजिज होकर छात्र ने गत पांच जून को घर में फंदा लगाकर जान दे दी थी। पुलिस ने इस मामले में राजस्थान के अलवर से वारिस खान को गिरफ्तार किया है। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था। गिरफ्तारी के बाद उसे सोनभद्र लाकर स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


बीजपुर थाना क्षेत्र के नेमना गांव निवासी प्रवेश कुमार (20) स्नातक का छात्र था। उसने पांच जून को फंदा लगाकर जान दे दी थी। जांच के दौरान परिजनों ने बताया कि उसे अज्ञात मोबाइल नंबर से लगातार कॉल आ रही थी। साइबर सेल ने छात्र के मोबाइल और बैंक खातों का विश्लेषण किया तो कॉल राजस्थान के अलवर से आने और उसके खाते से धनराशि अलवर जाने की जानकारी मिली। 

विज्ञापन

एएसपी ऋषभ रुणवाल ने बताया कि बभनी और साइबर थाने की संयुक्त टीम गठित कर राजस्थान भेजा गया। पुलिस ने वहां से राजस्थान के खैरतल तिजारा जिले किशनगढ़बास थाना क्षेत्र के पड़ासला निवासी वारिस खान को दबोचा। उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन, सिमकार्ड और 1050 रुपये नकद बरामद किए गए।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने फेसबुक पर सस्ते लैपटॉप का विज्ञापन दिया था। लैपटॉप खरीदने के लिए प्रवेश ने उससे संपर्क किया। आरोपी ने सामान भेजने, टैक्स और प्रोसेसिंग शुल्क के नाम पर करीब साढ़े 14 हजार की रकम ली। इसके बाद लिंक भेजकर मोबाइल का एक्सेस हासिल कर लिया और मोबाइल का डाटा लेकर एआई की मदद से अश्लील वीडियो तैयार कर उसे प्रवेश के मित्रों, परिजनों और रिश्तेदारों को भेजने की धमकी दी। 

आरोपी उसे लगातार ब्लैकमेल कर रहा था। इसी से आहत होकर प्रवेश ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने आरोपी के मोबाइल की जांच की तो उसमें ठगी की रकम प्राप्त होने के साक्ष्य मिले। मोबाइल में मौजूद मोबी क्विक वैलेट में पांच जून को संबंधित धनराशि प्राप्त होना भी पाया गया। आरोपी ने बताया कि ठगी की रकम में से कुछ उसने निकालकर खर्च कर दी थी और 1050 रुपये बचे थे। पुलिस टीम उसे गिरफ्तारी के बाद न्यायालय से ट्रांजिट रिमांड लेकर सोनभद्र पहुंची।

विज्ञापन

कई राज्यों में कर चुका है ठगी
एएसपी के मुताबिक आरोपी पूर्व में हरियाणा में टेलीग्राम टास्क फ्रॉड के जरिए 15740 रुपये, गुजरात में कस्टमर केयर बनकर 3860 रुपये, राजस्थान में लैपटॉप बेचने के नाम पर 13327 रुपये और पश्चिम बंगाल में पुराने नोट बदलकर नई करेंसी देने के नाम पर 50950 रुपये की साइबर ठगी कर चुका है। इसके अलावा भी वह ठगी के कई अन्य मामलों में शामिल रहा है। पूछताछ के आधार पर इस कार्य में उसका सहयोग करने वाले अन्य साथियों की तलाश और गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed