{"_id":"5bcedb90bdec22699a7392b0","slug":"diwali-2018-designer-diyas-and-candles-available-in-market","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दिवाली 2018: सज गए बाजार, डिजाइनर दीये और मोमबत्तियों से रोशन होंगे घर आंगन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली 2018: सज गए बाजार, डिजाइनर दीये और मोमबत्तियों से रोशन होंगे घर आंगन
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Wed, 24 Oct 2018 10:19 AM IST
विज्ञापन
diwali
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिवाली की रौनक बाजार में दिखने लगी है। नवरात्र और दशहरे के बाद लोगों ने दीपोत्सव की तैयारी शुरू कर दी है। घरों में सफाई का दौर शुरू हो गया है, वहीं सजावटी सामान की खरीदारी भी हो रही है। बाजार में सजावटी सामान की दुकानें भी सज चुकी हैं। शहर में लग रहे लाइफस्टाइल प्रदर्शनी में भी लोग दिवाली के लिए खरीदारी करने में जुटे हैं। आगे की स्लाइड्स में देखें...
diwali
- फोटो : amar ujala
दिवाली के दीपक घर को जगमगाने के काम ही नहीं आएंगे, बल्कि ये ड्राइंग रूम की शोभा भी बढ़ाएंगे। कलरफुल मिट्टी के दीपक, पीतल के दीपक के साथ ही विभिन्न सजावटी सामानों से मिट्टी, टेराकोटा के दीपक सजाए गए हैं। दीपकों पर स्टोन, गोटापट्टी, पेटिंग कलर से डिजाइन बनाए गए हैं। गोल दीपकों के अलावा गणेश- लक्ष्मी दीपक, पत्ती के आकार में दीपक बाजार में हैं।
diwali
- फोटो : amar ujala
बंदनवार पर वेलकम, शुभ लाभ, हैप्पी दीवाली, स्वागतम जैसे शुभ संदेश भी लिखे हैं। वेलवेट, गोटा किनारी, गोटा पट्टी, प्लास्टिक, ऊन आदि की मदद से ये बंदनवार सजाए गए हैं। इनकी कीमत 50 रुपये से शुरू होकर 1000 तक है। इसके अलावा मोती, नग, शंख, शीशे, घुंघरू, घंटियों के अलावा और भी मैटेरियल के बंदनवार बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
diwali
- फोटो : amar ujala
दीपावली पर रंगोली बनाना बेहद पुराना रिवाज है। इस बार क्रिस्टल और बीड्स रंगोली से आंगन व घरों को सजाकर नया लुक दे सकती हैं। इसके अलावा रंगोली में दीपक और गणेश की प्रतिमा को भी सजा सकते हैं। रेडीमेड प्रिंटेड रंगोली स्टिकर्स मिल रहे हैं, जिसे घर में कहीं भी आसानी से चिपकाया जा सकता है।
विज्ञापन
diwali
- फोटो : amar ujala
दिवाली में घर को रोशन करने के लिए रंग बिरंगी हर आकार की मोमबत्तियां हैं। जेल, वाटरप्रूफ और फ्लोटिंग मोमबत्तियों से बाजार सजा हुआ है। अरोमा, चंदन व इत्र की खुशबू वाली मोमबत्तियां खासा पसंद की जा रही है। इनकी कीमत 50 रुपये से लेकर 500 तक है।