फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Neighboring young woman slit woman throat entered house commit theft killed woman after being caught

पड़ोसी युवती ने काटा था महिला का गला: चोरी करने घर में घुसी थी, पकड़े जाने पर कर दी हत्या; हुई थी हाथापाई

Sat, 22 Aug 2026 06:33 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sat, 22 Aug 2026 06:33 PM IST
सार

बरदह थाना क्षेत्र में चोरी करने के दौरान पकड़े जाने पर महिला की गला रेतकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने एक युवती को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि युवती अकेली महिला के घर में चोरी के इरादे से घुसी थी। विरोध करने पर उसने महिला पर हमला कर दिया और गला रेतकर हत्या कर दी।

विज्ञापन
Neighboring young woman slit woman throat entered house commit theft killed woman after being caught
घर के बाहर गमगीन महिलाएं। - फोटो : संवाद

विस्तार

आजमगढ़ के बरदह थाना क्षेत्र में चोरी करते पकड़े जाने के बाद एक महिला की गला रेतकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने आरोपी युवती को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी युवती, मृतका के घर पहले से आती-जाती थी और उसे घर में रुपये रखे होने की जानकारी थी। चोरी के दौरान पकड़े जाने पर उसने धारदार चाकू से महिला की हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त खून से सना चाकू भी बरामद कर लिया है।

विज्ञापन




पुलिस के मुताबिक, ग्राम करिया गोपालपुर निवासी एक व्यक्ति ने 20 अगस्त को सूचना दी थी कि उसकी बेटी की शादी बरदह क्षेत्र में हुई थी। वह अपने दो बच्चों के साथ घर पर रहती थी। उसका पति और बड़ा बेटा मुंबई में रहते हैं। घटना के समय महिला घर पर अकेली थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो महिला के गले पर धारदार हथियार से वार के निशान मिले। मामले में अज्ञात के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई।

विज्ञापन

जांच के दौरान पुलिस को मृतका के पड़ोस में रहने वाली एक युवती पर शक हुआ। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो घटना का खुलासा हुआ। पुलिस के अनुसार आरोपी युवती का मृतका के घर अक्सर आना-जाना था। इसी दौरान उसे जानकारी हुई कि घर में रुपये बेड के नीचे रखे जाते हैं।

पुलिस के अनुसार 20 अगस्त को आरोपी चोरी की नीयत से घर में दाखिल हुई और रुपये निकालने लगी। इसी दौरान महिला ने उसे देख लिया। विरोध करने पर दोनों के बीच हाथापाई हुई। पुलिस का कहना है कि इसी दौरान महिला चारपाई के पाए से टकराकर बेहोश हो गई। पकड़े जाने के डर से आरोपी ने किचन में रखे सब्जी काटने वाले चाकू से महिला का गला रेत दिया और मौके से फरार हो गई।

एसपी सिटी मधुबन कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला के सिर पर चोट की पुष्टि हुई है। पुलिस के अनुसार हत्या से पहले महिला के बेहोश होने के कारण संघर्ष नहीं हुआ, जिससे आरोपी के हाथों और कपड़ों पर अधिक खून नहीं लगा।

पुलिस ने बताया कि आरोपी ने वारदात में प्रयुक्त चाकू घर के पास करकट में छिपा दिया था। उसकी निशानदेही पर चाकू बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। दोनों के घर चंद कदम की दूरी पर होने के कारण आरोपी को मृतका के घर और रुपये रखे जाने की जानकारी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed