फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शब-ए-बरात: दरगाहों और कब्रिस्तानों पर उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़, देखें तस्वीरें

Wed, 02 May 2018 11:13 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Wed, 02 May 2018 11:13 AM IST
विज्ञापन
Shab e barat full night celebration in Mosque and dargah at  varanasi
shab e barat - फोटो : अमर उजाला
 शाबान की 15वीं शब, शब-ए-बरात यानी इबादत की रात...। मंगलवार को शब-ए-बरात पर रात भर इबादतों का दौर जारी रहा। कब्रिस्तानों पर जाकर लोगों ने अपने पुरखों की कब्र पर शमा रौशन की तो दरगाहों पर फातिहा पढ़ने का सिलसिला जारी रहा। रात भर इबादत कर लोगाें ने बारगाह-ए-इलाही में अपने गुनाहों की माफी मांगी। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें..


 
Shab e barat full night celebration in Mosque and dargah at  varanasi
shab e barat - फोटो : अमर उजाला
मस्जिदों में नफिल नमाजें अदा की गईं। शाम को मगरिब की नमाज के बाद हलवे पर पुरखों के नाम से फातिहा भी दिलवाई गई।  शब-ए-बरात पर मंगलवार को मुस्लिम बाहुल्य इलाकों की रौनक देखते बनीं। बेनियाबाग, दालमंडी, रेवड़ी तालाब, मदनपुरा, बजरडीहा, बड़ी बाजार, पीलीकोठी, सरैया आदि इलाकों में खासी रौनक थी। 

 
Shab e barat full night celebration in Mosque and dargah at  varanasi
shab e barat - फोटो : अमर उजाला
मस्जिदें, दरगाह और रौजे सजे हुए थे। अपने पूर्वजों की कब्र पर जाकर लोगाें को मोमबत्ती और अगरबत्ती जलाकर फातिहा पढ़ी। शहर के प्रमुख कब्रिस्तानों और दरगाहों पर फातिहा पढ़ने का सिलसिला पूरी रात चलता रहा। एशां की नमाज के बाद से ही मस्जिदों और घरों में इबादत का दौर शुरू हो गया था। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Shab e barat full night celebration in Mosque and dargah at  varanasi
shab e barat - फोटो : अमर उजाला
कई मस्जिदों में सामूहिक फातिहाख्वानी और दुआख्वानी हुई। लोगों ने जमात के साथ यहां नफिल नमाजें अदा कीं। घरों में महिलाओं ने नफिल नमाजें अदा की। बच्चों ने भी रात भर जागकर इबादत की। मंडुवाडीह स्थित हजरत तैयब शाह की दरगाह, अस्सी स्थित बुलाकी शहीद, हजरत चंदन शहीद, हजरत बहादुर शहीर, हजरत मुश्किल आसान समेत कई आस्तानों पर लोग इबादत करने को पहुंचे।

 
विज्ञापन
Shab e barat full night celebration in Mosque and dargah at  varanasi
shab e barat - फोटो : अमर उजाला
 शब-ए-बरात के मौके पर इमाम मेहंदी की विलादत पर शिया जामा मस्जिद दारानगर में कदीमी महफिल का आयोजन किया गया। दोषीपुरा इमामबाड़े पर इमाम की विलादत पर इमामबाड़े पर आल इंडिया कसीदाख्वानी हुई। नामचीन शायरों ने कलाम पेश किए। वहीं मस्जिद मीर नादे अली में महफिल हुई। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed