{"_id":"5b8168c242c792466d2825ad","slug":"seven-policeman-suspend-due-to-eating-lunch-with-criminals","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपीः बंदियों की खातिरदारी करना पड़ा मंहगा, सात पुलिसकर्मी निलंबित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः बंदियों की खातिरदारी करना पड़ा मंहगा, सात पुलिसकर्मी निलंबित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र/चंदौली
Updated Sun, 26 Aug 2018 10:27 AM IST
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी में बंदियों कि खातिरदारी करना पुलिसकर्मियों को मंहगा पड़ गया। एसपी ने रेस्त्रां में बंदियों के साथ दावत करते पकड़े गए सातों पुलिसकर्मी शनिवार को निलंबित कर दिया। चंदौली एसपी संतोष सिंह के पत्र पर एसपी आरपी सिंह ने यह कार्रवाई की। मामले की जांच एएसपी मुख्यालय को सौंपी गई है। आगे की स्लाइड्स मेें देखें...
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के शक्ति सिंह पर चंदौली के सदर कोतवाली और मिर्जापुर के मंगल सिंह पर सैयदराजा थाने में हत्या के प्रयास का केस दर्ज है। दोनों यहां जिला जेल में बंद थे। शुक्रवार को उनकी चंदौली स्थित सीजीएम कोर्ट में पेशी थी।
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
जिला जेल से दोनों को लेकर हेड कांस्टेबल रामविलास यादव, कांस्टेबल दीपकचंद श्रीवास्तव, अनूप सिंह, सुभाष यादव, अनूप चंद्र, कमलेश सिंह और वाहन चालक अशोक भारती सरकारी वाहन से चंदौली गए थे। सूचना के आधार पर वहां कचहरी के पास रेस्त्रां पर छापा मारने पर दोनों आरोपी और पुलिसकर्मी दावत उड़ाते मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
दोनों आरोपियों को कोर्ट में हाजिर कराने के बाद प्रकरण की जानकारी एसपी सोनभद्र को दी गई थी। इस पर एसपी ने सातों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। एसपी ने बताया कि प्रकरण की जांच एएसपी मुख्यालय अरुण कुमार दीक्षित को सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट के बाद कार्रवाई की जाएगी।