फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' के प्रमोशन के लिए शाहरुख खान, अनुष्का शर्मा, इम्तियाज अली सोमवार को वाराणसी पहुंचे। उनकी आगवानी के लिए भोजपुरी सुपर स्टार और सांसद मनोज तिवारी यहां मौजूद थे। शाहरुख और अनुष्का ने फिल्म प्रमोशन के बहाने ढेर सारी मस्ती की। इस बात का जिक्र उन्होंने खुद किया। दोनों ने कहा कि काशी में आने के बहुत प्यार मिला। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें....
वाराणसी के अशोका इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट के मैदान में दोनों स्टार की झलक पाने के लिए सुबह 10 बजे से ही आने वालों का सिलसिला शुरू हो गया था जो देर शाम तक जारी रहा। अधिकांश छात्र-छात्राओं के साथ उनकी मम्मियां भी शाहरुख को देखने के लिए पहुंची थीं।
किंग खान और अनुष्का शर्मा सोमवार सुबह बाबातपुर एयरपोर्ट पहुंचे। यहां से वो सीधे नदसेर स्थित होटल ताज गए। यहां थोड़ी देर आराम के बाद शाहरुख और अनुष्का ने 'अमर उजाला' से खास बातचीत की। बातचीत के दौरान बनारस दौरे को लेकर अपनी क्रेजीनेस के बार में बताया।
दोपहर बाद शाहरुख खान ने अमर उजाला अखबार पढ़ा। उन्होंने इसकी तारीफ की। उन्होंने बातचीत में बताया कि आगे अब अपने बच्चों के साथ काशी आएंगे। एक दम चुपके चुपके आएंगे। किसी को खबर नहीं होगी। यहां के घाटों पर उनके साथ सैर करुंगा।
फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' का प्रमोशनल इवेंट पहड़िया स्थित अशोका इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट के मैदान में था। वो होटल ताज से प्रमोशनल इवेंट पर जाने से पहले अचानक एक पान की दूकान पर रुके। यहां दोनों ने बनारसी पान चखा। पान खाने के बाद कहा कि सच में बनारसी पान लाजवाब होता है।